Only Singh Pathania laid the foundation of the solar power plant, costing 20 million, to be built in Gubbar of Shahpur.
विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने आज शुक्रवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत परगोड के गुब्बर में लगभग 2 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 500 किलोवाट सोलर पावर प्लांट का विधिवत शिलान्यास किया। उपमुख्य सचेतक ने कहा कि आगामी 31 मई से पहले सोलर प्लांट का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हरित ऊर्जा उत्पादन को प्राथमिकता दे रही है और इसी दिशा में प्रदेशभर में अनेक सोलर परियोजनाएं स्थापित की जा रही हैं। जिसमें ग्राम पंचायतों को केंद्रीय भूमिका दी गई है। मुख्यमंत्री द्वारा आरंभ किए गए ग्रीन पंचायत कार्यक्रम के तहत सभी पंचायतों में 500 किलोवाट क्षमता के ग्राउंड माउंटेड सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि योजना के पहले चरण में 24 ग्राम पंचायतों में 500 किलोवाट क्षमता के सौर संयंत्र स्थापित करने को स्वीकृति मिल चुकी है, जिनमें से 16 पंचायतों में कार्य आरंभ भी हो चुका है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 150 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से उत्पादित बिजली से होने वाले राजस्व का 20 प्रतिशत हिस्सा संबंधित ग्राम पंचायतों के अनाथ बच्चों और विधवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए उपयोग किया जाएगा
इसके उपरांत केवल सिंह पठानिया ने ग्राम पंचायत हारचक्कियाँ के वार्ड नंबर 2 का दौरा किया, जहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकांश समस्याओं का उन्होंने मौके पर ही समाधान कर दिया, जबकि शेष समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता जल शक्ति अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण रवि भूषण, अधिशासी अभियंता विद्युत अमित शर्मा, अधिशासी अभियंता एडीबी, डीएफओ अमित शर्मा, जिला परियोजना अधिकारी हिम ऊर्जा अरुण पटियाल, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय कुमार, स्थानीय पंचायती राज संस्थाओं के पूर्व सदस्य, चंगर कांग्रेस समिति के सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल ने हमीरपुर जिले में अपने चार दिवसीय…
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर. एस. बाली ने आज यहां पत्रकार-वार्ता में…
राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 का आयोजन इस वर्ष 11 से 14 अप्रैल तक हरोली-रामपुर पुल…
आज के दौर में जब अधिकतर युवा आधुनिक रोजगार और तकनीकी क्षेत्रों की ओर आकर्षित…
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला में न्यूक्लियर मेडिसिन…
सलासी स्थित होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर का 14वां वार्षिक समारोह ‘उड़ान-2026’ वीरवार को मनाया…