Latest News (Slider)

Kangra News:राज्यपाल ने कांगड़ा जिला के गुजरेडा में राजकीय प्राथमिक पाठशाला का दौरा किया

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज कांगड़ा जिला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुजरेडा का दौरा किया। उन्होंने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ संवाद किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, मूलभूत सुविधाओं तथा दूर-दराज क्षेत्रों के विद्यालयों और विद्यार्थियों के समक्ष आने वाली चुनौतियों के संबंध में जानकारी हासिल की। विद्यार्थियों के साथ आत्मीयता के साथ बातचीत करते हुए उन्हें समर्पण एवं आत्मविश्वास के साथ शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं। उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए राज्य के दुर्गम एवं ग्रामीण विद्यालयों में शैक्षिक आधारभूत अधोसंरचना को और सुदृढ़ करना अत्यंत आवश्यक है। भौगोलिक परिस्थितियों के कारण उत्पन्न होने वाली चुनौतियों का समाधान कर प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने बेहतर कक्षाओं, स्वच्छता सुविधाओं, डिजिटल शिक्षण संसाधनों तथा सरकारी ग्रामीण विद्यालयों में अनुकूल शैक्षणिक वातावरण की आवश्यकता पर भी बल दिया।
राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) 2.0 तथा पीजीआई-डी 2024-25 रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर रहा है तथा प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में देश में छठा स्थान तथा राज्यों की श्रेणी में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
राज्यपाल ने अधिकारियों के साथ उपलब्ध संसाधनों और मानव बल के सर्वाेत्तम उपयोग के लिए विद्यालयों के रणनीतिक समूह की अवधारणा पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के उपाय शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि करने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर प्रदान करने तथा इस क्षेत्र में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने में सहायक साबित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाज के निर्माण में शिक्षा उल्लेखनीय भूमिका निभाती है। उन्होंने शिक्षकों से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया। उन्होंने कठिन एवं दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों के प्रयासों की भी सराहना की।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।    

Vivek Sood

Share
Published by
Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News: प्रगतिशील किसान के घर एवं खेतों में पहुंची डीसी गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को यहां शहर के साथ लगते दोसड़का क्षेत्र के एक…

5 hours ago

Hamirpur News: बुजुर्गों, दिव्यांगों और नए युवा मतदाताओं ने भी दिखाया उत्साहविधायक सुरेश कुमार ने भी अपनी धर्मपत्नी के साथ किया मतदान

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण में जिला हमीरपुर की 82 ग्राम पंचायतों में…

23 hours ago

Shimla News:नेरवा में 5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नया स्कूल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेरवा…

2 days ago

Shimla News: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 26 मई, 2026 को जारी प्रेस वक्तव्य

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज यहां पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए…

3 days ago

Shimla News: मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से जनगणना कार्य में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का किया आग्रह

निदेशक जनगणना निदेशालय, हिमाचल प्रदेश दीप शिखा शर्मा ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह…

4 days ago

Mandi News: पंचायत चुनावों के लिए 121 मतदान दल रवानामंडी सदर की 55 पंचायतों में तीन चरणों में होंगे चुनाव, 323 मतदान केन्द्रों पर डाले जाएंगे वोट

मंडी सदर विकास खंड की 55 पंचायतों में पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग…

5 days ago