Bharat

kangra News: राजीव गांधी वन संवर्धन योजना में जन सहभागिता होगी सुनिश्चित: पठानिया

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य की समृद्ध जैव-विविधता को और संरक्षित व समृद्ध बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। इससे वर्ष 2030 तक 30 प्रतिशत वन आवरण बढ़ाने के लक्ष्य को पूरा करने में मदद मिलेगी। रविवार को कालापुल में राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत पौधरोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राजीव गांधी वन संवर्धन योजना से वन विकास के साथ-साथ जन सहभागिता बढ़ेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। इस योजना के तहत वर्ष 2025 से 2030 तक महिला मंडल, युवक मंडल, स्वयं सहायता समूह और संयुक्त वन समितियां एक से पांच हेक्टेयर चयनित वन भूमि पर न केवल पौधे लगाएंगी, बल्कि पांच वर्ष तक उनकी देखभाल भी करेंगी। इसके लिए 100 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इस वर्ष 20 करोड़ रुपये की लागत से 1000 से 1500 हेक्टेयर वन भूमि पर पौधरोपण किया जा रहा है। पौधरोपण व पौधों की देखभाल के लिए एक लाख 20 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर भी प्रदान किए जा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय से वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान केन्द्रित कर रही है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि वन विभाग की कार्य प्रणाली में आशातीत बदलाव लाया जाए। वन अधिकारी कार्यालय की कार्य प्रणाली के साथ-साथ अपना अधिकांश समय फील्ड में वन विस्तार व संरक्षण को समर्पित करें।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऐसी योजनाएं कार्यान्वित कर रही हैं, जिससे ग्रामीणों को उनके घर द्वार पर ही स्वरोजगार मिले और उनकी आर्थिकी भी सशक्त हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राकृतिक खेती की पहल की राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना की जा रही है।


मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत विभिन्न महिला मंडल को पौधरोपण के लिए 11 हजार की वित्तीय सहायता भी प्रदान की। इस अवसर पर उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कजलोट में आयुर्वेदिक औषधालय, महिला मंडल के भवन निर्माण के लिए जमीन हस्तांतरित कर दी गई है वहीं पटवार भवन तथा राजस्व भवन के निर्माण के लिए तीन लाख की राशि स्वीकृत की गई है इस सभी भवनों का शीघ्र ही निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।


इससे पहले अरण्यपाल वासु कौशल ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सरकार तथा विभाग के प्रयासों से हरित आवरण को बढ़ावा मिल रहा है तथा आम जनमानस को भी वन संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला वन अधिकारी राहुल कुमार तथा महिला मंडल की सचिव अर्चना पठानिया ने पौधारोपण कार्यक्रम में सभी अतिथिगणों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी सुनंदा पठानिया, महिला मंडल की अध्यक्ष मंजूला थापा, बागेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता ठाकुर, जिला विज्ञान समन्वयक मंजू महाजन सहित सीनियर सेंकेडरी स्कूल सकोह, ब्बायज तथा गल्र्स स्कूल धर्मशाला, कोतवाली तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फरसेटगंज के इको क्लब के विद्यार्थी भी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:आईएचएम हमीरपुर के प्रशिक्षुओं ने देश-विदेश में नाम कमाया : बलवीर सिंह14वें वार्षिक समारोह ‘उड़ान-2026’ में एसपी ने मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार

सलासी स्थित होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर का 14वां वार्षिक समारोह ‘उड़ान-2026’ वीरवार को मनाया…

14 hours ago

Himachal Pradesh News:दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…

1 week ago

Shimla News: आरट्रैक अलंकरण समारोह 2026 शिमला में आयोजित

आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…

1 week ago

Chamba News: जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू :- मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…

1 week ago

Himachal Pradesh News: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…

1 week ago

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

1 week ago