Latest News (Slider)

Kangra News: वर्तमान समय में पीढ़ियों के बीच संवाद और समन्वय अत्यंत आवश्यक: विनय कुमारइंटर जेनरेशनल बाॅन्डिंग कार्यक्रम का आयोजन

धर्मशाला, 17 फरवरी: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में “इंटर जेनरेशनल बाॅन्डिंग” विषय पर आज राजकीय काॅलेज के प्रयास भवन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों एवं काॅलेज विद्यार्थियों के बीच संवाद, सहयोग और आपसी समझ को बढ़ावा देना रहा।


इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पीढ़ियों के बीच संवाद और समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों में भी पारिवारिक एवं सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाए रखने की जरूरत है। वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव समाज की अमूल्य धरोहर हैं और युवाओं को उनसे सीख लेकर अपने व्यक्तित्व का विकास करना चाहिए।


उन्होंने कहा कि आज की प्रतिस्पर्धा के दौर में बच्चों के व्यवहार, संस्कार और मानसिक संतुलन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार, अभिभावकों और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है कि बच्चों को सकारात्मक दिशा और उचित मार्गदर्शन प्रदान करें। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने वरिष्ठों का सम्मान करें और उनके अनुभवों का लाभ उठाएं। अतिरिक्त उपायुक्त ने विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं।


इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी साहिल मांडला,  रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओ.पी. शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी मनजीत शर्मा, राजकीय काॅलेज धर्मशाला के प्राचार्य राकेश पठानिया के अतिरिक्त बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों ने कार्यक्रम में भाग लिया और अपने अनुभव सांझा किए।

Vivek Sood

Recent Posts

Himachal Pradesh News:दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…

5 days ago

Shimla News: आरट्रैक अलंकरण समारोह 2026 शिमला में आयोजित

आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…

5 days ago

Chamba News: जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू :- मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…

5 days ago

Himachal Pradesh News: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…

5 days ago

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

6 days ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

6 days ago