ग्रामीण विकास मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि कृषि बिल का उद्देश्य किसानों को उनकी लागत का उचित मूल्य दिलाना

 ग्रामीण विकास पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि किसानों की आय को दौगुना करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन कृषि बिल लेकर आए ताकि किसानों को उनकी लागत का उचित मूल्य मिले। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य वर्ष 2022 किसानों की आय को दौगुना करना है। यह बात उन्होंने पत्रकारों के साथ आयोजित प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि कृषक उपज व्यापार एवं वाण्जिय अधिनियम का मुख्य उद्देश्य एक ऐसे मंच का निर्माण करना है जहां पर किसान व व्यापारी अपनी इच्छा की अनुसार किसान उत्पादों की खरीद फरोक्त कर सकें। उन्होंने कहा कि राज्य के अंदर व राज्यों के बाहर कृषि उत्पादों के व्यापार को कृषि उत्पाद विपणन समितियों के सीमित क्षेत्र के बाहर कुशल, पारदर्शी, प्रतिस्परधित व्यापार, बिना रोक टोक के व्यापार को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि यह इलैक्ट्रोनिक ट्रेडिंग के लिए एक सुविधाजनक ढांचा भी प्रदान करेगा।
उन्होंने बताया कि कृषक (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार अधिनियम, 2020 के अंतर्गत किसान सीधे तौर पर कृषि सभा सहकारी समितियां, थोक विक्रेता व निर्यातकों के साथ अपनी उपज का मूल्य तय कर सकता है ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। उन्होंने बताया कि किसान अपनी फसल लगाने से पहले किसी भी संस्था से फसल उत्पादन विक्रय करने के लिए अनुबंध कर सकता है। उन्होंने बताया कि इससे किसान को तय मूल्य मिलेगा। उन्होंने बताया कि अनुबंध के आधार पर संस्था को फसल का मूल्य देना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत खाद्य पदार्थ जैसे अनाज, दलहन, आलू, प्याज व खाने वाले तेलों का आसाधरण परिस्थितियों में ही नियंत्रण किया जाएगा व बागवानी उत्पादों के खुदरा मूल्य पर 100 प्रतिशत व खराब न होने वाले भोजन पर 50 प्रतिशत मूल्य की वृद्धि की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पूरे किसान और जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लाए गए बिलों के साथ खड़ी है।

xsh_814e891

Share
Published by
xsh_814e891

Recent Posts

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

5 days ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

1 week ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

1 week ago

Himachal Government: हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…

1 week ago

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

2 weeks ago