Categories: Blog

नाहन :सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा मोबाइल वैन से लोगों को कोरोना के प्रति किया जागरूक

सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे कोरोना जागरूकता कार्यक्रम के अतंर्गत आज जिला सिरमौर के उपमण्डल पच्छाद में जिला लोक सम्पर्क कार्यालय नाहन द्वारा मोबाइल वैन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
इस प्रचार वाहन के माध्यम से सराहां बाजार व नैनाटिक्कर बाजार के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कोरोना अनुरूप व्यवहार करने और चार विशेष बातों का ध्यान रखनें बारे संदेश दिया गया जिसमें मूंह पर मास्क, दो गज की दूरी, हाथों को बार-बार साबुन से धोना  या सैनेटाइज करना और जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई।
इस दौरान लोगों को यह भी जानकारी दी गई कि प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना कफर्यू को 7 जून प्रातः 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है तथा इस दौरान सभी प्रकार की दुकानों को सप्ताह में पांच दिन सोमवार से शुक्रवार प्रातः 9 बजे से 2 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। इसके अतिरिक्त सप्ताह अन्त के दौरान केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें जैसे फल, सब्जी, दूध व डेयरी की दुकानें प्रातः 9 बजे से 2 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। कोरोना कफर्यू के दौरान दवाइयों की दुकानों को खोलने की समय सीमा पर कोई प्रतिबंध नहीं है। लोग खरीददारी करते समय नो मास्क नो सर्विस व सरकार द्वारा जारी एसओपी का आवश्यक रूप से पालन करें ताकि कोरोना संक्रमण की इस चेन को आगे बढ़ने से रोका जा सके।
ध्वनि यंत्र के माध्यम से लोगों को कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बर 1077 पर किसी भी प्रकार की सहायता व जानकारी लेनें की सलाह भी दी।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

4 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

5 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

5 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

6 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

6 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

6 days ago