राष्ट्रीय संकल्प दिवस पर मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित राष्ट्रीय संकल्प दिवस कार्यक्रम में शिरकत की और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी को राष्ट्रीय संकल्प दिवस पर शपथ भी दिलाई। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय संकल्प दिवस पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है।


उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत थीं और उन्होंने आतंकवाद का मजबूती से सामना किया। https://tatkalsamachar.com/state-government-welfare-deprived/ उन्होंने बतौर प्रधानमंत्री समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान तथा कल्याण के लिए अनेक योजनाएं आरम्भ की।


मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें भी याद किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल को लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है तथा उन्होंने देशी रियासतों के एकीकरण में अहम भूमिका निभाई।


इस दौरान सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने देश भक्ति और भजन गीतों की प्रस्तुति दी।


इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, https://youtu.be/NaNGT_T45wE?si=ZkotEGjwKNOIMEkg पार्षदगण, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Neha Sharma

Recent Posts

Mandi News:सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित

जिला प्रशासन मंडी द्वारा सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए “भविष्य सेतु”…

13 hours ago

Bilaspur News:कहलूर लोकोत्सव-2026 का हुआ भव्य आगाज़, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के अवसर पर आज तीन दिवसीय कहलूर लोकोत्सव शुरू हुआ। उपायुक्त…

13 hours ago

Kinnaur News:शिपकिला में ‌‌ सीमा पार व्यापार जून 1, 2026 से आरंभ होगा

डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त…

13 hours ago

Hamirpur News:विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए बिझड़ी के गांवों में पहुंचीं डीसी गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को विकास खंड बिझड़ी के कई गांवों का दौरा करके…

14 hours ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ने कहा चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च शिक्षा में सुधारों पर आयोजित एक…

22 hours ago