Trending Now

Himachal Pradesh News:एचपीएमसी लिमिटेड के निदेशक मंडल की 220वीं बैठक आयोजित

हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम लिमिटेड (एचपीएमसी) लिमिटेड के निदेशक मंडल की 220वीं बैठक आज राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।


निदेशक मंडल की बैठक में कॉर्पाेरेशन की परिचालन दक्षता और वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने से जुड़े अलग-अलग विषयों विस्तार से चर्चा की गई और बागवानी क्षेत्र के हित में कई अहम निर्णय लिए गए।
निदेशक मंडल को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए एचपीएमसी के वार्षिक लेखा के बारे में अवगत करवाया गया। यह भी अवगत करवाया गया कि निगम का वार्षिक कारोबार लगभग 111 करोड़ रुपये रहा है और 6.65 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया गया है।


रणनीतिक योजना और प्रोजेक्ट डवेल्पमेंट को सुदृढ़ करने के लिए, निदेशक मंडल ने एचपीएमसी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में एक उप-समिति बनाने को स्वीकृति प्रदान की। यह समिति मार्केटिंग प्लान बनाने, निगम की खाली पड़ी जमीन और कम इस्तेमाल हो रही सपंत्तियों के विकास के तरीके खोजने पर ध्यान केंद्रित करेगी ताकि राजस्व में वृद्धि के साथ-साथ वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ाया जा सके और मार्केटिंग नेटवर्क को सुदृढ़ किया जा सके। इसके साथ फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के बारे में सुझाव भी प्राप्त किए जा सकें।
निदेशक मंडल ने बागवानी विभाग की उपलब्ध जमीन का इस्तेमाल करके चौपाल क्षेत्र के लिए एक ग्रेडिंग-पैकिंग लाइन और एक सीए स्टोर बनाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की। इससे क्षेत्र के सेब बागवानों को हैंडलिंग और स्टोरेज सुविधाओं में सुधार से काफी लाभ होने की उम्मीद है।


निगम में मौजूदा श्रमशक्ति की कमी को देखते हुए निदेशक मंडल ने कामकाज प्रभावित न हो इसके लिए बागवानी विभाग से सेकंडमेंट आधार पर स्टाफ तैनात करने को भी मंजूरी दी।


मंडी मध्यस्थता योजना के संबंध में बागवानों-किसानों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से भुगतान करने पर चर्चा की गई। बैठक में यह सुझाव दिया गया कि छोटे और जरूरतमंद किसानों 10-20 बैग एचएमओ स्प्रे ऑयल का प्रबंध किया जाए ताकि उन्हें तुरंत राहत मिल सके। छोटे और जरूरतमंद किसानों के सही राजस्व रिकॉर्ड की जांच के बाद हर व्यक्ति के लिए 5 एचएमओ ड्रम देने को स्वीकृति प्रदान की गई।


बागवानी मंत्री एवं एचपीएमसी अध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने कॉर्पोरेशन प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रदेश में बागवानी क्षेत्र की प्रगति के लिए निगम के मार्केटिंग नेटवर्क, इंफ्रास्ट्रक्चर और किसान-केंद्रित प्रयासों को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया।


बैठक में एचपीएमसी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, सचिव बागवानी सी पालरासू, एचपीएमसी के प्रबंध निदेशक विनय सिंह, निदेशक बागवानी सतीश शर्मा, विशेष सचिव वित्त विजय वर्धन, महाप्रबंधक एचपीएमसी सनी शर्मा, निदेशक और बोर्ड के नव-नियुक्त गैर सरकारी निदेशक उपस्थित थे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:आईएचएम हमीरपुर के प्रशिक्षुओं ने देश-विदेश में नाम कमाया : बलवीर सिंह14वें वार्षिक समारोह ‘उड़ान-2026’ में एसपी ने मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार

सलासी स्थित होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर का 14वां वार्षिक समारोह ‘उड़ान-2026’ वीरवार को मनाया…

8 hours ago

Himachal Pradesh News:दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…

1 week ago

Shimla News: आरट्रैक अलंकरण समारोह 2026 शिमला में आयोजित

आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…

1 week ago

Chamba News: जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू :- मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…

1 week ago

Himachal Pradesh News: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…

1 week ago

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

1 week ago