Himachal News : अवैध खनन के खिलाफ विभाग ने शुरू किया विशेष अभियान: डॉ. यूनुस

अवैध खनन के खिलाफ विभाग ने शुरू किया विशेष अभियान: डॉ. यूनुस
6 मार्च तक 719 मामले पंजीकृत, 21,45,720 लाख रुपये कम्पाउंडिंग शुल्क वसूला

निदेशक उद्योग डॉ. यूनुस ने आज यहां बताया कि विभाग अवैध खनन गतिविधियों को रोकने और त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि जनवरी माह में विभाग द्वारा कुल 364 अवैध खनन मामलों के चालान पंजीकृत किए गए और 141 मामलों में 10,71,520 रुपये कम्पाउंडिंग शुल्क वसूल किया गया। फरवरी माह में 21 फरवरी तक 238 अवैध खनन मामलों का चालान किया गया और 92 मामलों में 6,37,500 रुपये कम्पाउंडिंग शुल्क वसूल किया गया।


डॉ. यूनुस ने बताया कि विभाग ने 22 फरवरी 2025 को अवैध खनन के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत 6 मार्च 2025 तक राज्य में 117 अतिरिक्त मामलों में चालान पंजीकृत किए गए। इस अभियान के तहत पकड़े गए सभी मामलों में विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में शामिल व्यक्तियों पर 4,36,700 रुपये जुर्माना भी लगाया है।https://tatkalsamachar.com/shimla-news-jairamthakur/ उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर कड़ी नजर रखी जा रही है और इसे रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए भविष्य में भी सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए जनता का सहयोग और सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे सतर्क रहें और अवैध खनन गतिविधियों की जानकारी व्हाट्सएप नबंर 08988500249, दूरभाष 0177-2990575 और ईमेल geologicalwing@gmail-com  के माध्यम से तुरंत विभाग को दें। विभाग को अब तक इन संचार माध्यमों से 180 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

Neha Sharma

Recent Posts

Sirmour News:सिरमौर में जल जीवन मिशन के तहत 1 लाख की 21 हज़ार पेयजल कनेक्शन जरी

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज नाहन विकास खंड के सैनवाला में जल जीवन मिशन…

4 hours ago

Kinnaur News: रिकांगपिओ में तीन दिवसीय जनगणना–2027 प्रशिक्षण शिविर का समापन

उपायुक्त किन्नौर ‌ डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां ‌ तीन दिवसीय जनगणना–2027 के प्रथम…

8 hours ago

Una News:जनगणना के आंकड़े सरकार की नीतियों और योजनाओं के निर्धारण की आधारशिला: जतिन लाल

जनगणना देश का सबसे महत्वपूर्ण सांख्यिकीय कार्य है, जिसके आंकड़े विकास योजनाओं की आधारशिला तैयार…

10 hours ago

Himachal Pradesh: राज्यपाल से नौणी और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति ने भेंट कीं

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो.…

10 hours ago

Hamirpur News: विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए बिझड़ी के गांवों में पहुंचीं डीसी गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को विकास खंड बिझड़ी के कई गांवों का दौरा करके…

11 hours ago

Himachal News: मुख्यमंत्री ने तीन साल सदन के भीतर और बाहर झूठ बोलकर ही बिताए: जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा ने पिछले तीन वर्षों…

11 hours ago