HP Election : कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लगाए गए आरोपो पर जमकर पलटवार किया।

अलका लांबा ने कहा की सब से पहले योगी जी अपने राज्य उत्तर प्रदेश मे ध्यान दे जहाँ कानून व्यवस्था लचर अवस्था मे है। नोएडा, ग़ाज़ियाबाद जैसे NCR के शहर हो या राजधानी लखनऊ रोज अपराध की खबरो से वहा के अखबार भरे रहते है।  

दूसरी बात योगी जी का यह कहना की भाजपा शासन मे आतंकवाद समाप्त हुआ है तथ्यो से परे है। https://www.tatkalsamachar.com/shimla/ अगर ऐसा ही है तो क्यो इनके राज मे कश्मीर मे पंडित आज भी सुरक्षित नही है? क्यो दिन दहाड़े कश्मीरी पंडितो को गोली मार दी जाती है?  

अलका लांबा ने भाजपा और योगी पर करारा तंज कसते हुए कहा की कितनी हास्यास्पद बात है जिसकी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष PPE कीट खरीद घोटाले मे इस्तीफा दे चुका हो, जिसके शासन मे पुलिस भर्ती पेपर लिक घोटाला सीधे मुख्यमंत्री की दहलीज तक पहुंचा हो वे लोग माफिया और भ्रष्टाचार के खातमे का जुमला दे रहे है। 

अलका ने आगे कहा की भारत की सेना हमेशा से मजबूती से देश की सीमाओ की रक्षा करती आयी है। हिमाचल के लोगो को भारतीय सेना के पराक्रम और स्वर्णिम इतिहास के बारे मे भली भाँति पता है। ये वही सेना है जिसने इंदिरा जी के शासन काल मे पाकिस्तान को घुटनों के बल झुकाया था और अलग बांग्लादेश बनवाया था। ऐसे मे योगी का ये कहना की मोदी ने नेतृत्व मे देश की सीमाए सुरक्षित हुई है सेना की वीरता और बलिदान का अपमान करने जैसा है। सेना के पराक्रम और बलिदान का उपयोग अपने राजनैतिक फायदे के लिए करना बेहद दुर्भग्यपूर्न है। 

अलका लांबा ने योगी के आरोपो पर पलटवार करते हुए कहा की हिमाचल प्रदेश के चुनाव है। यहाँ OPS, महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, सेब बागवानी करनेवाले किसान, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़के और कई मुद्दों पर सरकार विफल रही है। OPS का तो जिकर करने की हिम्मत तक भाजपा के किसी नेता ने नही दिखाई। योगी अपनी प्रचार सभाओ मे हिमाचल के किसी भी मुद्दे पर बात नही कर रहे क्योकि वह जयराम ठाकुर की विफलता के बारे मे जानते है और उसी वजह से भाजपा ने योगी को प्रदेश के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भेजा है। 

लांबा ने अपने वक्तव्य मे कहा की पांच साल की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। जनता बदलाव का मन बना चुकी है। युवाओ को रोजगार, कर्मचारियो को OPS, महिलाओ को सुरक्षा और प्रदेश को विकास के लिए काँग्रेस की सरकार का बेसब्री से इंतजार है। जयराम ठाकुर की विफलता जगजाहिर है और उसी वजह से PM से लेकर गृहमंत्री, रक्षामंत्री और योगी को यहाँ प्रचार करना पड़ रहा है। अनुराग ठाकुर को आँसू बहाने पड़ रहे है।

ReplyForward

Recent Posts

Kangra News:धर्मशाला में “फार्म टू फोर्क” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित*

*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…

16 hours ago

Una News: स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत गगरेट में कार्यशाला आयोजित

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…

17 hours ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया

राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…

18 hours ago

Hamirpur News:आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…

2 days ago