Shimla: मुख्यमंत्री ने शिमला में बालिका आश्रम की बालिकाओं को मिठाई वितरित कीं

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में टूटीकंडी स्थित बालिका आश्रम का दौरा कर बालिकाओं को मिठाइयां वितरित कीं।


आश्रम की बालिकाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सुविधाओं से वंचित विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के लिए एक विस्तृत योजना तैयार करेगी ताकि वे निर्बाध अपनी इच्छा के अनुरूप उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकें। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-bjp-7-mla-congress/ उन्होंने बालिकाओं को एक लक्ष्य तय कर उसे प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करने का परामर्श दिया। उन्होंने कहा कि आश्रम में रहने वाली बालिकाओं को सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आश्रम का उचित रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि उन्हें किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता प्रदान करने को विस्तृत योजना तैयार की जाए।


उन्होंने इस आश्रम की बालिकाओं की प्रतिभा की भी सराहना की और अधिकारियों को उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने को कहा ताकि वे जीवन में आगे बढ़ सकें और राष्ट्र विकास में योगदान देने में सक्षम हो पाएं।


मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली बालिकाओं को ऐच्छिक निधि से 51 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की।


विधायक रोहित ठाकुर, जगत सिंह नेगी, राजेश धर्माणी, इंद्रदत्त लखनपाल, सुंदर सिंह ठाकुर, केवल सिंह पठानिया, संजय अवस्थी एवं सुरेश कुमार, पूर्व विधायक सोहन लाल, मुख्य सचिव आर.डी. धीमान, प्रधान सचिव सुभासीष पंडा, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, अतिरिक्त निदेशक एकता काप्टा, पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

Himachal Pradesh News:दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…

1 week ago

Shimla News: आरट्रैक अलंकरण समारोह 2026 शिमला में आयोजित

आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…

1 week ago

Chamba News: जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू :- मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…

1 week ago

Himachal Pradesh News: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…

1 week ago

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

1 week ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

1 week ago