धर्मशाला : खंड चिकित्सा अधिकारियों को सौंपी होम आईसोलेशन किट्स , कोरोना संक्रमितों के घर-द्वार पर शीघ्र पहुंचाने के निर्देश

कांगड़ा जिला में होम आईसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमितों के घरों तक संजीवनी किट पहुंचाने के लिए शनिवार से वितरण आरंभ कर दिया गया। जिला प्रशासन की ओर से एडीएम रोहित ठाकुर तथा मुख्यचिकित्सा अधिकारी गुरदर्शन ने उपमंडलाधिकारियों एवं खंड चिकित्सा अधिकारियों को होम आईसोलेशन किट्स की सौंपी हैं इसमें आक्सीमीटर, थर्मामीटर तथा आवश्यक दवाइयां पैक की गई हैं। होम आईसोलेशन संजीवनी किट की लांचिंग  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर धर्मशाला से की थी और शनिवार को राज्य स्तर पर होम आईसोलेशन किट की लांचिंग की है। कांगड़ा जिला में आज से ही होम आईसोलेशन किट्स का वितरण आरंभ करने निर्देश भी दे दिए गए हैं।
    उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने कहा कि कांगड़ा जिला में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है तथा होम आईसोलेशन में रोगियों की बेहतर देखभाल हो इस के लिए सरकार तथा जिला प्रशासन की ओर से संजीवनी होम आईसोलेशन किट तैयार की गई है जो कि प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग तथा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कोरोना संक्रमितो तक पहुंचाई जाएगी ताकि कोरोना संक्रमित घर में रहकर ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें।
    उन्होंने बताया कि इस किट के साथ होम आईसोलेशन स्वयं सहायता पुस्तिका भी वितरित की जाएगी जिसमें होम क्वारंटीन के रोगियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं इसके साथ ही स्वास्थ्य की निगरानी करने संबंधी भी आवश्यक जानकारी दी गई है। इसमें ई-संजीवनी ओपीडी सेवाओं का उपयोग करने बारे भी विस्तार से बताया गया है जिसमें होम आईसोलेशन में कोविड रोगी घर में बैठे ही निशुल्क डाक्टरी परामर्श भी ले सकते हैं इस पुस्तिका में होम आईसोलेशन के रोगी की देखभाल करने वालों के लिए भी आवश्यक जानकारियां संकलित की गई हैं इसके साथ ही होम आईसोलेशन के दौरान जरूरी पोषण चार्ट के बारे में भी बताया गया है और पोस्ट कोविड प्रबंधन प्रोटोकॉल के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई है।
 उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि होम आईसोलेशन के रोगियों की उचित देखभाल तथा निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं तथा आशा वर्क्स को नियमित तौर पर रोगियों के साथ संवाद कायम रखने के लिए भी कहा गया है ताकि कोविड रोगियों का मनोबल बना रहे। उन्होंने कहा कि कोविड को लेकर जिला तथा उपमंडल स्तर पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं तथा कोविड रोगियों के बारे में फोन कॉल के माध्यम से भी संपर्क किया जा रहा है। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कोरोना की इस महामारी की जंग में जीत के लिए प्रशासन के साथ साथ आम जनमानस का सहयोग भी जरूरी है।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago