हिमाचल:14 साल के किशोर सहित सात लोगों की मौत, 395 नए केस

[metadata element = “date”]

हिमाचल प्रदेश में बीते चौबीस घंटे में कोरोना (Corona virus) से सात और संक्रमितों की मौत (Death) हुई है. मृतकों में 14 साल का किशोर भी शामिल है. सूबे में गुरुवार को कुल 395 नए केस रिपोर्ट हुए हैं. इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा 96 पहुंच गया है.

शिमला के डीडीयू (DDU) अस्पताल में सिरमौर के नौहराधार के कोरोना संक्रमित 14 वर्षीय किशोर की मौत हुई है. उसे 4 सितंबर को भर्ती किया गया और 14 सितंबर को इसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. 16 सितंबर को किशोर को रिपन शिफ्ट किया था, लेकिन गुरुवार को उसकी मौत हो गई. मंडी जिले के बल्ह क्षेत्र की 50 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. कुल्लू में 69 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत हुई है. बुजुर्ग को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया था। उसे रक्तचार व मधुमेह की दिक्कत भी थी. उधर, 82 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला ने चंबा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया. कोरोना वायरस से सदर बिलासपुर की रहने वाली 56 वर्षीय की मौत हुई है. महिला को 14 सितंबर को दाखिल किया गया था.  शिमला के आईजीएमसी में हमीरपुर के सुजानपुर के 63 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज की जान गई है

हिमाचल प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 11,190 पहुंच गया है. 4145 सक्रिय मामले हैं. अब तक 6919 मरीज ठीक हो चुके हैं. गुरुवार को 388 और मरीज ठीक हो गए हैं.

Recent Posts

Hamirpur News:राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल ने जिले भर में किए निरीक्षण

राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल ने हमीरपुर जिले में अपने चार दिवसीय…

36 minutes ago

Kangra News:केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर के गुब्बर में 2 करोड़ की लागत से बनने वाले सोलर पावर प्लांट का किया शिलान्यास

विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने आज शुक्रवार को शाहपुर…

49 minutes ago

Hamirpur News:हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक नवोन्मेषी पहल

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर. एस. बाली ने आज यहां पत्रकार-वार्ता में…

60 minutes ago

Una News:राज्य स्तरीय हरोली उत्सव 11 से 14 अप्रैल तक, भव्य शोभायात्रा से होगा आगाज

राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 का आयोजन इस वर्ष 11 से 14 अप्रैल तक हरोली-रामपुर पुल…

8 hours ago

Kangra News:हुनर को सलाम: पारंपरिक शाल बुनाई की कला को जीवित रखे हुए हैं रामलाल

आज के दौर में जब अधिकतर युवा आधुनिक रोजगार और तकनीकी क्षेत्रों की ओर आकर्षित…

9 hours ago

Shimla News:मुख्यमंत्री ने आईजीएमसी में न्यूक्लियर मेडिसिन ब्लॉक का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला में न्यूक्लियर मेडिसिन…

9 hours ago