हिमाचल प्रदेश : राज्य भर के कांग्रेस नेताओं ने आज पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन को एक सेवा के रूप में मनाया

0
11
rahul-ghandi-birthday-tatkalsamachar
Himachal Pradesh: Congress leaders across the state today celebrated former National President Rahul Gandhi's birthday as a service

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज प्रदेश भर में कांग्रेस नेताओं ने  पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन को आज सेवा भाव के तौर पर मनाया।कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों  सेवादल,महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एनएसयूआई व विभागों ने अपने अपने स्तर पर कोरोना  प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए लोगों को मास्क व सेनेटाइजर वितरित किये।कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर अपने अपने क्षेत्रों जिलों व ब्लॉकों में लोगों को कोरोना से बचाव व अपनी सुरक्षा हेतु सेनेटाइजर, मास्क के साथ साथ गरीब लोगों को राशन भी वितरित किया।

शिमला में शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कृष्णा नगर के लबकुश चौक पर लोगों को सेनेटाइजर, मास्क का वितरण किया।इसके अतिरिक्त गरीब लोगों  को राशन भी प्रदान किया।इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक आदर्श सूद,धर्मपाल ठाकुर खांड,चंद्र मोहन चंदेल,रोहित,आकाश सैनी, नीरज बक्शी,अमृत पाल, विनोद भाटिया,गौरव व अमित मेहता साथ थे।

दूसरी ओर प्रदेश महिला कांग्रेस ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर आज पंथा घाटी ,महली में झुगी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को फल व राशन वितरित किया।इसके अलावा उन्होंने उन्हें कोरोना से बचाब बारे अबगत करवाते हुए उन्हें मास्क भी प्रदान किये।प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल के साथ महासचिव शशि ठाकुर,शांता राजटा, कविता कवंर,पुष्पा शोभटा व ब्लॉक अध्यक्ष लक्की राणा व निर्मला ठाकुर भी उपस्थित थी।

गौरतलब ये भी है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बनुना,हिमरी,गधेरी,रियोग,भराड़ू,भराड़ू  मकलोटी,धार,करयाली, द्रवाल व मटोग में प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए आशा वर्कर , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को ऑक्सीमीटर,सनेटीआइजर,इन 95 के मास्क,मेडिकल किट्स व गरीब लोगों को राशन वितरित किया।

इस दौरान हिमराल ने लोगों का आह्वान किया कि वह इस विपदा की घड़ी में एकदूसरे का सहयोग करते हुए कोरोना से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करें।हिमराल ने कहा कि आजउनके नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस पर आज विशेष कांग्रेस लोगों की सहत्यार्थ सेवा भाव में लगी है।

उन्होंने कहा कि कोरोना की इस विपदा में उनके नेता ने अपना जन्मदिन न मनाने का फैंसला किया है,इसी के चलते कांग्रेस ने आज प्रदेश कांग्रेस इसे बड़ी सादगी से कोरोना प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए लोगों की मदद कर रही है।

Share this News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here