हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज परिवार सहित शिमला-कालका तक रेलकार के सफर का आनंद लिया। 
उन्होंने इस दौरान बड़ोग रेलवे स्टेशन का दौरा भी किया और इस ऐतिहासिक स्टेशन के बारे में जानकारी हासिल की।
राज्यपाल एवं लेडी गवर्नर वसंथा बंडारू दिन में करीब 01.00 बजे बड़ोग रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन सुपरिंटेंडेंट धर्मदत्त उपाध्याय ने राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें स्टेशन का दौरा करवाया। उन्होंने स्टेशन भवन, सुरंग और कार्यालय भवन का दौरा किया। यह कार्यालय भवन वर्ष 1902 का बना है। उपाध्याय ने राज्यपाल को कर्नल बड़ोग और अंग्रेज अधिकारी हरिंगटन से जुड़ी बड़ोग के इतिहास से संबंधित जानकारी दी। राज्यपाल ने नेल्स टोकन इंस्ट्रूमेंट को भी देखा, जिस की मदद से रेल चलाई जाती है। 


राज्यपाल ने इस मौके पर कहा कि जब वह केंद्रीय रेल राज्यमंत्री थे, उन्होंने धरोहर रेल मार्गों के संवर्धन की दिशा में कार्य किया। उन्होंने कहा कि शिमला- कालका रेलमार्ग अंतर्राष्ट्रीय धरोहर है और यह सही अर्थों में आकर्षण का केंद्र है। उन्होंने बड़ोग रेलवे स्टेशन की सफाई व्यवस्था और रख-रखाव पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस स्टेशन को और विकसित किया जाना चाहिए तथा अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध करवाई जानी चाहिएं ताकि अधिक से अधिक पर्यटक यहां आ सकें। इससे राज्य में पर्यटन उद्योग को और बढ़ावा मिलेगा।

[adrotate banner=”3″]
Share:

administrator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *