नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में 15 अप्रैल 2022 को हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने आज हिमाचल दिवस के उपलक्ष पर मनाए जाने वाले कार्यक्रम की समीक्षा बैठक करते हुए दी।


उन्होंने बताया कि इस अवसर पर भव्य मार्च पास्ट आयोजन होगा। परेड में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी के अतिरिक्त विभिन्न स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे।

उपायुक्त ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह का मुख्य आकर्षण होगा जिसमें डाईट नाहन, पदमावती नर्सिंग कॉलेज व आस्था सोसाईटी के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को कार्यक्रम में भाग लेने के निर्देश दिए हैं।
    बैठक

में अतिरिक्त उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर सहायक आयुक्त प्रियंका चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share:

administrator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *