हिमाचल: BJP MLA रीता धीमान कोरोना पॉजिटिव

[metadata element = “date”]

हिमाचल प्रदेश विधानसभा (Himachal Assembly) में कोरोना वायरस की एंट्री हुई है. भाजपा विधायक रीता धीमान कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. उनके पॉजिटिव मिलने के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है. दरअसल, रीता धीमान (Reeta Dhiman) सोमवार देर रात को जारी रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव मिली हैं. इसके साथ ही विधानसभा सचिवालय अब सभी मंत्रियों-विधायकों की टेस्टिंग को लेकर मंथन कर रहा है. रीता धीमान ने मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही में भाग लिया था. इससे पहले वह भाजपा विधायक दल की मीटिंग में भी पहुंची थीं.

हिमाचल में अब तक कुल केस

हिमाचल में सोमवार को कोरोना से 2 लोगों की मौत हुई है. चंबा की 80 साल की बुजुर्ग महिला को चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था. वृद्धा का कोविड टेस्ट लिया तो वह पॉजिटिव निकला. इसके बाद सोमवार सुबह महिला को धर्मशाला कोविड केयर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई. शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में कैंसर से पीड़ित किन्नौर के पूह के 57 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई. प्रदेश में सोमवार को 262 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं. कांगड़ा 49, मंडी में 48, ऊना में 28, सोलन 74, हमीरपुर 20, लाहौल 11, शिमला 7, बिलासपुर 12, चंबा 7 और सिरमौर में 6 मामले आए हैं. इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 7660 पहुंच गया है. 2234 सक्रिय और 5359 मरीज ठीक हो गए हैं. सोमवार को 183 और मरीज ठीक हो गए हैं.

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Mandi News:जिला मंडी में एचपीवी टीकाकरण अभियान 29 मार्च से, 14 वर्ष आयु वर्ग की 8427 बालिकाएं होंगी लाभान्वित)

 जिला मंडी में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान 29 मार्च से प्रारंभ होगा। अभियान…

7 hours ago

Hamirpur News:होली उत्सव में ग्रामीण महिलाओं के लिए आयोजित होंगी कई गतिविधियां

 राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 में ग्रामीण महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की…

8 hours ago

Shimla News:ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण आयोजित

शिमला | 24 फरवरी 2026ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ में विद्यालय परिसर को अधिक सुरक्षित…

11 hours ago

Hamirpur News: प्राकृतिक खेती को अपनाकर बढाएं अपनी आय : कमलेश ठाकुरजसाई में आतमा परियोजना की किसान गोष्ठी में विधायक ने किसानों से की अपील

कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आतमा) हमीरपुर ने मंगलवार को नादौन उपमंडल के गांव जसाई में…

21 hours ago