Bharat

Hamirpur News: एचपीवी वैक्सीनेशन की शत-प्रतिशत कवरेज के लिए स्वयं फील्ड में उतरीं डीसी

सर्विकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव हेतु आरंभ किए गए एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत जिला में 14-15 वर्ष के आयु वर्ग की सभी लड़कियों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ भी स्वयं फील्ड में उतर गई हैं। एचपीवी वैक्सीन के प्रति आम महिलाओं एवं लड़कियों को जागरुक करने के लिए उपायुक्त ने शनिवार दोपहर बाद स्वास्थ्य खंड गलोड़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत पनसाई के गांव बेहा का दौरा किया।
 स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बेहा पहुंची उपायुक्त ने गांव की महिलाओं से एचपीवी वैक्सीनेशन और कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उपायुक्त ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन का टीका लड़कियों को जिंदगी भर सर्विकल कैंसर जैसे जानलेवा रोग से बचा सकता है। 14-15 वर्ष के आयु वर्ग की सभी लड़कियों को यह टीका लगाना चाहिए। अगर 30 मई तक ये लड़कियां एचपीवी का टीका नहीं लगवाती हैं तो उन्हें शायद इसका दोबारा मौका नहीं मिल पाएगा।
 इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अत्री ने बताया कि जिला हमीरपुर में इस आयु वर्ग की लगभग 2967 लड़कियों को यह टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभी तक जिला में 1279 लड़कियां यह टीका लगवा चुकी हैं। इस मौके पर बीएमओ डॉ. कौंडल, डॉ. किरण कौशल और स्वास्थ्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Vivek Sood

Share
Published by
Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News: प्रगतिशील किसान के घर एवं खेतों में पहुंची डीसी गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को यहां शहर के साथ लगते दोसड़का क्षेत्र के एक…

5 hours ago

Hamirpur News: बुजुर्गों, दिव्यांगों और नए युवा मतदाताओं ने भी दिखाया उत्साहविधायक सुरेश कुमार ने भी अपनी धर्मपत्नी के साथ किया मतदान

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण में जिला हमीरपुर की 82 ग्राम पंचायतों में…

23 hours ago

Shimla News:नेरवा में 5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नया स्कूल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेरवा…

2 days ago

Shimla News: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 26 मई, 2026 को जारी प्रेस वक्तव्य

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज यहां पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए…

3 days ago

Shimla News: मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से जनगणना कार्य में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का किया आग्रह

निदेशक जनगणना निदेशालय, हिमाचल प्रदेश दीप शिखा शर्मा ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह…

4 days ago

Mandi News: पंचायत चुनावों के लिए 121 मतदान दल रवानामंडी सदर की 55 पंचायतों में तीन चरणों में होंगे चुनाव, 323 मतदान केन्द्रों पर डाले जाएंगे वोट

मंडी सदर विकास खंड की 55 पंचायतों में पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग…

5 days ago