Understand the SIR process in depth, BLO and observer During the two-day training program in Nadaun, SDM Nishant Sharma gave instructions
विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से अवगत करवाने हेतु क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों और पर्यवेक्षकों के लिए यहां मिनी सचिवालय में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें दो अलग-अलग बैचों में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी निशांत शर्मा ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों और पर्यवेक्षकों से कहा कि मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसलिए, वे इस पूरी प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें और भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करंे।
कार्यशाला के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय हमीरपुर के कंप्यूटर प्रोग्रामर निखिल भारद्वाज, निर्वाचन कानूनगो मोहिंद्र सिंह और अन्य अधिकारियों ने बूथ लेवल अधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित समस्त प्रक्रियाओं, प्रपत्रों के उपयोग, फील्ड सत्यापन, मतदाता पंजीकरण, संशोधन एवं विलोपन की प्रक्रिया सहित उनके कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्वों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…
चंबा जिला के अंतर्गत बाल देखभाल संस्थान चंबा, तीसा, साहो एवं जनजातीय उपमंडल पांगी में…
1905 के कांगड़ा भूकंप की 121वीं वर्षगांठ के अवसर पर औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, थुनाग…
आपदा जागरूकता दिवस के अवसर पर तथा वर्ष 1905 के ऐतिहासिक कांगड़ा भूकंप की वर्षगांठ…
श्री चामुंडा नन्दिकेश्वर धाम विशेष योजना क्षेत्र की बैठक सभापति, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण श्री…
डीआरडीए सभागार, धर्मशाला में आज जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा…