Bharat

Hamirpur News: डीसी गंधर्वा राठौड़ ने पेयजल की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

 उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को जिला में पेयजल की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने, पानी की नियमित रूप से सैंपलिंग एवं टेस्टिंग करने तथा सभी जलस्रोतों की सफाई के साथ-साथ आम लोगों को भी इसके प्रति जागरुक करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन (डीडब्ल्यूएसएम) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि गर्मी के मौसम और मॉनसून सीजन के दौरान जल जनित रोगों के फैलने की आशंका बढ़ जाती है। इसके मद्देनजर विशेष ऐहतियात बरतने की आवश्यकता है।


 उपायुक्त ने बताया कि जिला में जल शक्ति विभाग ने पेयजल के 1335 सैंपल लिए हैं। इनके अलावा फील्ड टेस्टिंग किटों के माध्यम से भी 865 सैंपल लिए गए हैं तथा 63 सेनिटरी सर्वे किए गए हैं। उन्होंने जल शक्ति विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पानी की सही सैंपलिंग एवं टेस्टिंग के लिए आपसी समन्वय के साथ सैंपल उठाएं और इनकी रिपोर्ट साझा करें। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों और ग्राम पंचायतों को दी गईं फील्ड टेस्टिंग किटों का उपयोग भी किया जाना चाहिए।


 उपायुक्त ने कहा कि जल शक्ति विभाग के सभी टैंकों और सभी स्कूलों की टंकियों की नियमित रूप से सफाई करने के साथ-साथ इनकी लॉगबुक भी अपडेट होनी चाहिए। इनमें सफाई की तिथि और अन्य जानकारी दर्ज होनी चाहिए।


   बैठक में डीडब्ल्यूएसएम के सचिव एवं जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता राकेश गर्ग ने मिशन की गतिवधियों और पेयजल टेस्टिंग की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

Vivek Sood

Share
Published by
Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News: प्रगतिशील किसान के घर एवं खेतों में पहुंची डीसी गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को यहां शहर के साथ लगते दोसड़का क्षेत्र के एक…

1 day ago

Hamirpur News: बुजुर्गों, दिव्यांगों और नए युवा मतदाताओं ने भी दिखाया उत्साहविधायक सुरेश कुमार ने भी अपनी धर्मपत्नी के साथ किया मतदान

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण में जिला हमीरपुर की 82 ग्राम पंचायतों में…

2 days ago

Kangra News: हीटवेव एवं वनाग्नि से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य: उपायुक्त

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने आज उपायुक्त कार्यालय स्थित एनआईसी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग हाॅल में हीटवेव,…

3 days ago

Shimla News:नेरवा में 5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नया स्कूल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेरवा…

3 days ago

Shimla News: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 26 मई, 2026 को जारी प्रेस वक्तव्य

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज यहां पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए…

4 days ago

Shimla News: मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से जनगणना कार्य में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का किया आग्रह

निदेशक जनगणना निदेशालय, हिमाचल प्रदेश दीप शिखा शर्मा ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह…

5 days ago