Hamirpur News : बाबा बालक नाथ की पवित्र भूमि को बनाएंगे भव्य: इंद्र दत्त लखनपाल

विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि बाबा बालक नाथ मंदिर और इसके आस-पास के स्थलों के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ यहां सभी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करके इस पवित्र भूमि को भव्य रूप प्रदान किया जाएगा। इसके लिए एडीबी की मदद से लगभग 65 करोड़ रुपये की एक वृहद परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार को बाबा बालक नाथ वरिष्ठ माध्यमिक एवं मॉडल हाई स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने यह जानकारी दी।


  उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में हाल ही में किए गए जीर्णोद्धार कार्य से श्रद्धालुआंे के लिए बाबा की पवित्र गुफा के दर्शन सुलभ हुए हैं। आने वाले समय में महिलाओं के लिए दर्शन सुलभ बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। मंदिर के लिए रज्जू मार्ग और कई अन्य बड़ी योजनाओं पर भी कार्य किया जाएगा। इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि बाबा बालक नाथ कालेज और अन्य संस्थानों के लिए क्षेत्रवासियों ने अपनी बहुमूल्य भूमि दान करके एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर विधायक ने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में https://www.youtube.com/watch?v=XPEe-YEmNc8&t=169s सराहनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।  


  इससे पहले प्रधानाचार्य संजीव सोहारू ने विधायक, अन्य अतिथियों तथा बच्चों के अभिभावकों का स्वागत किया और स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। स्कूल के एनएसएस वालंटियर्स ने आपदा राहत कोष के लिए एकत्रित 11 हजार रुपये की राशि विधायक को सौंपी। गांव चकमोह के लेख राम धीरू ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए विधायक इंद्र दत्त लखनपाल को 5700 रुपये की राशि का चेक सौंपा।


  समारोह में उषा लखनपाल, एसडीएम डॉ. रोहित शर्मा, तहसीलदार धर्मपाल, चकमोह पंचायत की https://www.tatkalsamachar.com/cm-union-civil-aviation-minister/ प्रधान किरण शर्मा, कलवाल की प्रधान रीना देवी और उपप्रधान हरिकृष्ण, ग्यारहग्रां के प्रधान किशोरी लाल, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अमींचंद, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष निक्का राम, पूर्व बीडीसी सदस्य आशा देवी, एसएमसी के पदाधिकारी राजीव कुमार और रोशन लाल, कैप्टन सुरेंद्र सोनी, बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के न्यासी धनीराम संगर, पुरुषोत्तम चंद और समर सेन, कांग्रेस नेता कृष्ण चंद, मुख्यध्यापक राजेंद्र सिंह और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Recent Posts

Shimla News:एएचएस बनता है पहला स्कूल जो छात्र सुरक्षा पहल को सुविधा प्रदान करता है

गर्भाशय ग्रीवा कैंसर टीकाकरण अभियान समाप्त करता है ऑकलैंड हाउस स्कूल में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण…

1 day ago

Himachal Pradesh News: राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभाग…

2 days ago

Himachal Pradesh News:मुख्यमंत्री ने लुथान स्थित निर्माणाधीन सुख आश्रय परिसर का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के लुथान में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री आदर्श…

2 days ago

Kangra News:राज्यपाल ने वेद आश्रम, कांगड़ा में स्वामी राम स्वरूप योगाचार्य से की भेंट

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कांगड़ा जिले के दो दिवसीय दौरे के दौरान योल स्थित वेद…

2 days ago

Himachal Pradesh News: आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्मिकों के…

2 days ago

Himachal Pradesh News: दो महीने में सीबीएसई स्कूलों में उपलब्ध होंगे सभी अध्यापकः मुख्यमंत्री

सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के 29वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह…

3 days ago