Hamirpur News:-मुख्यमंत्री ने हमीरपुर बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर में निर्माणाधीन बस अड्डे का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की।


इस अवसर पर मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा https://tatkalsamachar.com/hamirpur-news-bus-sation/कि इस बस अड्डे का कार्य अगले वर्ष तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि धन की कमी के कारण गत 20 वर्षों से इस बस अड्डे का निर्माण कार्य लंबित था। प्रदेश के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस बस अड्डे का निर्माण कार्य तीव्र गति से करने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए इस बस अड्डे के धरातल तल को पार्किंग सुविधा के रूप में निर्मित करने के निर्देश दिए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर को शीघ्र ही लोगों को समर्पित किया जाएगा जिससे क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि इस चिकित्सा महाविद्यालय के लिए फर्नीचर की खरीद के आदेश दिए गए हैं।


ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में नवाचार सुधार कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल 21वें स्थान से पांचवे स्थान पर पहुंच गया है। राज्य के सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई शुरू की गई है और दो शिक्षा निदेशालयों को समायोजित कर एक डायरेक्टरेट ऑफ स्कूल एजुकेशन बनाया गया है। विद्यालयों के क्लस्टर बनाने के साथ-साथ वैश्विक शिक्षा पद्धतियों से विद्यार्थियों और शिक्षकों को अवगत करवाने के लिए शैक्षणिक भ्रमण की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

Vivek Sood

Recent Posts

Himachal Pradesh News: आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्मिकों के…

5 hours ago

Himachal Pradesh News: दो महीने में सीबीएसई स्कूलों में उपलब्ध होंगे सभी अध्यापकः मुख्यमंत्री

सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के 29वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह…

6 hours ago

Himachal Pradesh News:एचपीएमसी लिमिटेड के निदेशक मंडल की 220वीं बैठक आयोजित

हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम लिमिटेड (एचपीएमसी) लिमिटेड के निदेशक मंडल की…

9 hours ago

Himachal Pradesh: डॉ. अभिषेक जैन ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया

सचिव जल शक्ति, वित्त, नियोजन, अर्थ एवं सांख्यिकी डॉ. अभिषेक जैन ने आज मनाली क्षेत्र…

9 hours ago

Una news:स्कूली वाहनों की जांच लगातार जारी, अब तक 182 वाहनों की जांच, 60 के चालान

स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों की अनुपालना के मद्देनज़र ऊना…

10 hours ago

Mandi News:शिक्षा विभाग करेगा प्रदेश के सभी कॉलेजों की रैंकिंग, इसी माह शुरू होगी प्रक्रिया- रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज प्रदेश के सबसे पुराने राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी के…

1 day ago