Hamirpur : गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए वरदान साबित हो सकता है मोटा अनाज

सीडीपीओ कार्यालय सुजानपुर ने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए आयोजित संवाद कार्यक्रम

बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सुजानपुर ने पोषण पखवाड़ा के तहत शनिवार को विकास खंड सुजानपुर के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए विशेष परामर्श सत्र आयोजित किए। इस अवसर पर गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा उनके परिजनों का मार्गदर्शन करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि गर्भावस्था एवं धात्री काल में अच्छा पोषण माता एवं बच्चे दोनों के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण होता है। इस अवधि के दौरान मां को पोषक तत्वों की अधिक आवश्यकता रहती है।


  उन्होंने कहा कि इस दौरान महिलाओं को उपयुक्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन एवं वसा की आवश्यकता रहती है,  लेकिन प्राय: यह देखने में आया है कि महिलाओं एवं बच्चों में कुपोषण का सबसे बड़ा कारण सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी है। ऐसी अवस्था में मोटे अनाज महिलाओं के लिए वरदान सिद्ध हो सकते हैं, क्योंकि इनमें कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम, जिंक, पोटाशियम, विटामिन बी-6, विटामिन बी-3 तथा फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं। कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि सूक्ष्म पोषक तत्वों की यह बहुलता बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री माताओं को कुपोषण के विरुद्ध सुरक्षा कवच प्रदान कर सकती हैं।


 इसके अलावा मधुमेह को नियंत्रित करने, मोटापे से बचाने, कोलेस्ट्रोल के स्तर में कमी लाने और प्रचुर मात्रा में फाइबर होने के अपने स्वाभाविक गुणों के कारण मोटे अनाज गर्भावस्था जनित मधुमेह, उच्च रक्तचाप तथा कब्ज के निदान का महत्वपूर्ण साधन हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्तर पर समग्र एवं व्यापक व्यवहार परिवर्तन के माध्यम से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं और 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए जनभागीदारी से विविध पोषण गतिविधियों का आयोजन कर इसे जन आंदोलन का रूप देना ही पोषण पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने पोषण पखवाड़े से संबंधित गतिविधियों में सहयोग के लिए बीएमओ डॉ. राजकुमार, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. देशराज तथा विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत चिकित्सकों का धन्यवाद भी किया। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-chief-minister-transport-ropeway/

Recent Posts

Himachal Pradesh News:न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…

8 hours ago

Himachal News:फीचर -हिमाचल में हरित ऊर्जा को नई गति

हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…

8 hours ago

Himachal Pradesh News:चिट्टा मुक्त हिमाचल’ के तहत शैक्षणिक संस्थानों के समीप विशेष तलाशी अभियान

हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा…

12 hours ago

Himachal Pradesh News: विजिलेंस और एसीबी को आरटीआई से बाहर करना कानून के दायरे में कैसे : जयराम ठाकुर

आरटीआई के दायरे से विजीलैंस तथा एंटी करप्शन ब्यूरो को बाहर करना और एंट्री टैक्स…

12 hours ago

Shimla News:एएचएस बनता है पहला स्कूल जो छात्र सुरक्षा पहल को सुविधा प्रदान करता है

गर्भाशय ग्रीवा कैंसर टीकाकरण अभियान समाप्त करता है ऑकलैंड हाउस स्कूल में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण…

2 days ago

Himachal Pradesh News: राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभाग…

3 days ago