Hamirpur HP : विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने गांव कसीरी में गांववासियों की समस्याएं सुनीं

विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने गांव कसीरी  में  गांववासियों की समस्याएं सुनीं

बड़सर 10 जून। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने गांव कसीरी का दौरा किया और वहां गांववासियों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग, बिजली बोर्ड और अन्य विभागों के अधिकारी, कांग्रेस के पदाधिकारी तथा क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए विभिन्न परियोजनाओं के तहत बजट का प्रावधान किया जा रहा है। कोहडरा में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया गया है। इस स्कूल में क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 

क्षेत्र में नई सड़कों के निर्माण और पुरानी सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है।

बाबा बालक नाथ मंदिर और आस-पास के क्षेत्र को https://www.tatkalsamachar.com/apple-season-successful/ धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए एडीबी की मदद से एक बृहद परियोजना का खाका तैयार किया गया है। इस परियोजना से जहां श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, वहीं स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

इस अवसर पर इंद्र दत्त लखनपाल ने गांववासियों की समस्याएं सुनीं, जिनमें से अधिकांश जनसमस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। जबकि, अन्य समस्याओं के भी अतिशीघ्र निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

Recent Posts

Himachal Pradesh News:न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…

6 hours ago

Himachal News:फीचर -हिमाचल में हरित ऊर्जा को नई गति

हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…

6 hours ago

Himachal Pradesh News:चिट्टा मुक्त हिमाचल’ के तहत शैक्षणिक संस्थानों के समीप विशेष तलाशी अभियान

हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा…

10 hours ago

Himachal Pradesh News: विजिलेंस और एसीबी को आरटीआई से बाहर करना कानून के दायरे में कैसे : जयराम ठाकुर

आरटीआई के दायरे से विजीलैंस तथा एंटी करप्शन ब्यूरो को बाहर करना और एंट्री टैक्स…

10 hours ago

Shimla News:एएचएस बनता है पहला स्कूल जो छात्र सुरक्षा पहल को सुविधा प्रदान करता है

गर्भाशय ग्रीवा कैंसर टीकाकरण अभियान समाप्त करता है ऑकलैंड हाउस स्कूल में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण…

2 days ago

Himachal Pradesh News: राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभाग…

2 days ago