Self-employment schemes were told to the people in Banal, Kaushal Vikas Nigam organized a workshop
हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम ने बीते दिन यानि सोमवार को विकास खंड सुजानपुर की ग्राम पंचायत बनाल में ‘संकल्प’ स्कीम के तहत एक कार्यशाला आयोजित की। इस कार्यशाला में निगम के प्रतिनिधियों, जिला अग्रणी बैंक कार्यालय, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), कृषि विभाग, बागवानी विभाग, उद्योग विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, आईटीआई सुजानपुर, एमजीएनएफ, जिला रोजगार कार्यालय और अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी ग्रामीणों को कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी मनदीप कुमार, जिला अग्रणी बैंक अधिकारी अजय कतना, आरसेटी के संजय कुमार, बीडीओ कार्यालय सुजानपुर के अतुल शर्मा, जेएसएस हमीरपुर से प्रतीक सोनी, कौशल विकास निगम के अश्वनी कुमार और आशा संदल, जिला रोजगार कार्यालय के अनीष जसवाल, आईटीआई सुजानपुर के रणजीत सिंह, कौशल विकास मंत्रालय से संबद्ध एमजीएनएफ के अधिकारी सुधांशु और अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों का मार्गदर्शन किया। कार्यशाला में स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों और बड़ी संख्या में अन्य लोगों ने भी भाग लिया। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-gradual-development/
भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…
हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…
हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा…
आरटीआई के दायरे से विजीलैंस तथा एंटी करप्शन ब्यूरो को बाहर करना और एंट्री टैक्स…
गर्भाशय ग्रीवा कैंसर टीकाकरण अभियान समाप्त करता है ऑकलैंड हाउस स्कूल में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण…
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभाग…