Deputy Commissioner Debashweta Banik inspected the development works in Gasota
उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने मंगलवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हमीरपुर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गसोता महादेव मंदिर परिसर का दौरा किया और वहां जारी विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि गसोता महादेव मंदिर परिसर और इसके आस-पास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है तथा इसे एक सुंदर धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे यहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि मंदिर के पास ही स्थित पुराने जलाशय को बड़े स्वीमिंग पूल का रूप दिया जाएगा और इसके आस-पास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
इसके अलावा गसोता में गौ सदन भी बनाया जा रहा है, जिसमें बेसहारा पशुओं को रखने की व्यवस्था की जाएगी। उपायुक्त ने अधिकारियों से गसोता गांव में जारी अन्य विकास कार्यों की जानकारी भी ली तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
इस अवसर पर एसडीएम डॉ. चिरंजी लाल चौहान, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता विवेक शर्मा, बीडीओ रमेश कुमार, सहायक जिला पर्यटन विकास अधिकारी रवि धीमान, अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।
*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…
भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार के मध्य आज नई दिल्ली में जल जीवन मिशन…
स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…
राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…
मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…
भारतीय वायु सेना 25 और 26 मार्च को सुजानपुर टिहरा के मैदान के ऊपर एक…