Hamirpur : सुनील शर्मा बिट्टू ने नादौन में की मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मंगलवार शाम को नादौन के बीडीसी हॉल में जिला के वरिष्ठ अधिकारियों, ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों, नगर पंचायत और पंचायतीराज संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा की।


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री संभवत: 5 और 6 फरवरी को नादौन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालने के बाद उनका अपने विधानसभा क्षेत्र का पहला दौरा होगा। इस दौरान वह क्षेत्रवासियों से रूबरू होंगे तथा जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सुनील शर्मा ने कहा कि नादौन विधानसभा क्षेत्र के प्रवेश द्वार जोल सप्पड़ में मुख्यमंत्री की अगवानी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। जोल सप्पड़ के बाद रंगस, भूंपल, दंगड़ी और कई अन्य स्थानों पर भी लोग उनका अभिनंदन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान मुख्यमंत्री के काफिले की मूवमेंट और आम लोगों से संवाद कार्यक्रमों को सुनियोजित एवं सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, कांग्रेस के पदाधिकारी और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता प्रशासन तथा पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करें।

सुनील शर्मा ने ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपनी ओर से भी कार्यक्रम की व्यापक एवं सुनियोजित रूपरेखा तैयार करके इसे प्रशासन के साथ साझा करें, ताकि मुख्यमंत्री के प्रवास कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा सके तथा क्षेत्र के अधिक से अधिक लोग अपने नेता का अभिनंदन व्यवस्थित ढंग से कर सकें। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के स्वागत कार्यक्रमों, जनसभा स्थल और अन्य प्रबंधों के संबंध में व्यापक चर्चा की गई।


इस अवसर पर सुनील शर्मा का स्वागत करते हुए उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने कहा कि प्रशासन और सभी विभागों ने मुख्यमंत्री की तैयारियां आरंभ कर दी हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित विकासात्मक योजनाओं एवं कार्यों की रिपोर्ट तैयार रखें। उन्होंने मुख्यमंत्री के पहले दौरे को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों, पंचायतीराज संस्थाओं और नगर पंचायत नादौन के जनप्रतिनिधियों से सहयोग का आग्रह भी किया। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-stray-animals/ उन्होंने विभिन्न तैयारियों का विस्तृत ब्यौरा भी प्रस्तुत किया।


 बैठक में एसपी डॉ. आकृति शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथी चंद्र, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कांग्रेस के पदाधिकारियों और स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

Recent Posts

Himachal Pradesh News:दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…

6 days ago

Shimla News: आरट्रैक अलंकरण समारोह 2026 शिमला में आयोजित

आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…

6 days ago

Chamba News: जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू :- मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…

6 days ago

Himachal Pradesh News: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…

6 days ago

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

1 week ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

1 week ago