Hamirpur : मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना से युवाओं के सपने हो रहे साकार-नवीन शर्मा

हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा सोमवार को बड़ू के नजदीक बस्सी पैलेस में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतितिधियों अैर मंडलों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर की अध्यक्षता करते हुए हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा ने कहा कि  इस कार्यशाला के आयोजन का मुख्य उद्ेश्य लोगों तक सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के उपरांत युवाओं को अपना सही कैरियर चुनने के लिए कैरियर काऊंसलर की तैनाती की जाएगी ताकि काउंसलर युवाओं को उनकी रूचि के अनुसार मनपंसद कैरियर का चुनाव करने के लिए सही मार्गदर्शन मिल सकें। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में 4 करोड़ की लागत से रोजगार कार्यालय का निर्माण करवाया गया है। रोजगार कार्यालय में ही कैरियर काऊंसलर तैनात किया जाएगा।
     उन्होंने कहा कि युवाओं को अपना स्वरोजगार चुनने व रोजगार देने के लिए कौशल विकास निगम द्वारा 6 महीने और 3 महीने के निशुल्क शॉर्ट टर्म कोर्स करवाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा आटीआई रैल में 1440 प्रशिक्षओं के लिए 9 विषयों के अल्प अवधि कोर्स शुरू किए गए हैं जिसमें 3 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वरोजगार संबंधी योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया।
      खण्ड स्तरीय  जागरुकता कार्यशाला में लंबलू, बफड़ीं, दबरेड़ा, चमनेड़, पंधेड़, काले अंब, स्वाहल, गलोट, गसोता, बलोह, धरोग इत्यादि पंचायतों के प्रधान, उप प्रधान, वार्ड पंच और महिला मण्डल सदस्यों सहित लगभग 130 से अधिक लोगों ने भाग लिया। कार्यशाला में कौशल विकास निगम की जिला समन्वयक मीनाक्षी, कार्यक्रम समन्वयक अश्वनी, कृषि विभाग, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, आरसेटी, होटल मैनेजमेंट संस्थान सलासी, उद्योग और रोजगार विभाग तथा जिला अग्रणी बैंक पंजाब नेशनल के प्रतिनिधियों ने ग्रामीण स्तर पर प्रदेश व केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

Recent Posts

Kangra News:धर्मशाला में “फार्म टू फोर्क” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित*

*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…

1 day ago

Una News: स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत गगरेट में कार्यशाला आयोजित

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…

1 day ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया

राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…

1 day ago

Hamirpur News:आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…

2 days ago