निशुल्क फिजियोथैरेपी शिविर में 61 लोगों ने लिया लाभ

दिव्ययोग रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा शिमला के उपनगर न्यू टूटू स्थित दिव्य फिजियोथैरेपी सैंटर में पहली से पांच नवम्बर तक आयोजित किए गए पांच दिवसीय निशुल्क फिजियोथैरेपी कैंप में जनता ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लिया। शिविर में उन 61 लोगों ने भाग लिया जो अर्थराइटस, घुटनांे और जोड़ों की दर्द, पार्किन्सोनिज्म, सुन्नपन, झुनझुनाहट, साईटिका, लकवा, ऑप्रेशन के बाद की समस्या आदि से पीड़ित थे। रोगी व्यक्तियों का ईलाज आधुनिक मशीनों एवम् अनुभवी फिजियोथैरेपिस्ट की देख-रेख में प्रतिदिन प्रातः 8 से दोपहर 1 बजे तक निशुल्क किया गया। दस वर्ष के अनुभवी डा. रजत ने फिजियोथैरेपी को बिना कोई दवा लिए अनावश्यक दर्द से छुंटकारा पाने और शरीर को चुस्त-दरूस्त बनाए रखने के लिए एक अच्छा माध्यम बताया।

मनीश ठाकुर, आरती, कमलेश, विनोद, जतिन, अनिल शर्मा, अनिता देवी आदि लाभार्थियों ने दिव्य फाउंडेशन द्वारा लगाए गए इस शिविर में प्रतिदिन भाग लिया और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। सभी की यह इच्छा रही कि इस तरह के निशुल्क शिविरों का आयोजन भविष्य में भी किया जाए ताकि निम्न वर्ग के लोगा भी अपना निशुल्क उपचार करवा सकें।

समापन अवसर पर इनकेे मध्य दिव्य फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष विजयकुमार सूद ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा लगाए गए इस शिविर में काफी लोगों ने फिजियोथैरेपी के माध्यम से लाभ प्राप्त किया। आने वाले दिनों में फाउंडेशन शिमला के विभिन्न स्थानों में निशुल्क शिविर लगाने का विचार कर रही है ताकि लोगों को उनके नजदीक फिजियोथैरेपी के बारे में उपचार और इससे संबधित परामर्श मिल सके। इसके लिए उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया कि यदि कोई निशुल्क शिविर लगवाना चाहते हों तो वे दिव्य फाउंडेशन के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सभी को अपने शरीर की अक्षमताओं की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए और फिजियोथैरेपी के माध्यम से शरीर को चुस्त-दुरूस्त रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि निशुल्क परामर्श के लिए फाउंडेशन द्वारा हैल्पलाईन की सुविधा भी रखी गई है। रोगी और उनके अभिभावक सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक मोबाईल नम्बर 78144-33221 और 95695-38001 पर सम्पर्क कर सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

-डा. विवेक सूद
मो. 94180-07860

xsh_814e891

Recent Posts

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

6 days ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

1 week ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

2 weeks ago

Himachal Government: हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…

2 weeks ago

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

2 weeks ago