पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष में आज आशीष सिंह ठाकुर (अधिवक्ता) पूर्व सचिव, प्रदेश युवा कांग्रेस हिमाचल प्रदेश ने गलोड़ तहसील हेड्क्वॉर्टर के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी कर्मचारियों को ,मनरेगा मज़दूरों, आशा वरकर्स को कारोना से बचाव के लिए किट्स बाँटी।जिसमें मास्क, गलब्स ,सेनिटाइज़र थे। 

इस मौक़े पर ज़िला कांग्रेस कमेटी के महासचिव होशियार सिंह गौतम भी मौजूद रहे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला, सचिव प्रभारी संजय दत्त,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके जल्द व सम्पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि वीरभद्र सिंह  में प्रदेश के ही नही अपितु देश के कांग्रेस पार्टी के स्तम्ब है। प्रदेश में छह बार रहें मुख्यमंत्री के तौर पर प्रदेश के विकास में उनका एक बड़ा व महत्वपूर्ण योगदान रहा है।कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि वीरभद्र सिंह लोगों के दिलों में राज करते है और लोग उन्हें असीम प्यार करते है।कांग्रेस प्रदेश के लोगों की ओर से उनके दीर्घ आयु की कामना करती है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर प्रदेशभर में कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके सम्मान में जगह जगह रक्तदान शिविर का आयोजन करते हुए लोगों को कोरोना महामारी से जागरूक करते हुए उन्हें मास्क सेनेटाइजर व अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए वितरित किये।कोरोना से प्रभावित गरीब परिवारों को राशन किट भी प्रदान की गई।प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में जिला शिमला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण व शहरी के तत्वावधान पर जिला युवा कांग्रेस ग्रामीण व शहरी ने एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया।इसी तरह प्रदेश के अनेक जिलों व ब्लॉकों में भी रक्तदान शिविर आयोजित किये गए।

कांग्रेस के अग्रणी संगठनों सेवादल,महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई ने भी अनेक स्थानों पर अपने अपने स्तर पर वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने एक संदेश में पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का वीरभद्र सिंह के इस जन्मदिन के शुभ अवसर पर मानव कल्याण के लिए दिए गए इस योगदान की सराहना करते हुए उनका आभार प्रकट किया है।

गौर तलब है की कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कवीर जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। राठौर ने एक संदेश में कहा है कि संत कवीर  समाज में फैले आडम्बरों के सख्त विरोधी थे। उन्होंने लोगों को एकता के सूत्र का पाठ पढ़ाया। वे लेखक और कवि थे। उनके दोहे आज भी इंसान को जीवन की नई प्रेरणा देते है।

गौर तलब है यह भी है की ठियोग के विधायक राकेश सिंघा,कांग्रेस प्रवक्ता डॉ.राजेश शर्मा,कांग्रेस ओबीसी अध्यक्ष  ब्लॉक अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के घर जाकर  उनकी माताश्री के निधन पर दुःख प्रकट किया व शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदना व्यक्त की।

Share:

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *