Shimla News : एचपीसीएल के सहयोग से जीतपुर बेहरी में स्थापित होगा इथेनॉल पलांटः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां जिला ऊना के जीतपुर बेहरी में स्थापित किए जाने वाले इथेनॉल प्लांट के निर्माण कार्य पर हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्लांट का निर्माण हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड तथा प्रदेश सरकार द्वारा https://www.youtube.com/watch?v=w7oRx8bkORA 50ः50 प्रतिशत हिस्सेदारी में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस हिस्सेदारी में प्रदेश सरकार द्वारा प्लांट निर्माण के लिए दी जा रही भूमि की लागत भी शामिल होगी। उन्होंने कहा कि इस प्लांट के निर्माण से प्रति माह 21 करोड़ रूपये का राजस्व अर्जित होने और प्रतिदिन 1.5 लाख लीटर इथेनॉल उत्पादन का अनुमान है। उन्होंने कहा कि इस प्लांट का निर्माण कार्य लगभग 2 वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।


ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 31 मार्च, 2026 तक राज्य को हरित ऊर्जा राज्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके दृष्टिगत विभिन्न योजनाएं और कार्यक्रम लागू किए जा रहे हैं। इस इथेनॉल प्लांट के स्थापित होने से प्रदूषण https://www.tatkalsamachar.com/propaganda-by-bjp/ नियंत्रण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
यह उद्योग क्षेत्र में लोगों विशेषकर किसानों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने में दूरगामी भूमिका निभाएगा।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, प्रधान सचिव उद्योग आर.डी. नजीम, प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार, सलाहकार अधोसंरचना अनिल कपिल और एचपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Recent Posts

Shimla News:एएचएस बनता है पहला स्कूल जो छात्र सुरक्षा पहल को सुविधा प्रदान करता है

गर्भाशय ग्रीवा कैंसर टीकाकरण अभियान समाप्त करता है ऑकलैंड हाउस स्कूल में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण…

1 day ago

Himachal Pradesh News: राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभाग…

2 days ago

Himachal Pradesh News:मुख्यमंत्री ने लुथान स्थित निर्माणाधीन सुख आश्रय परिसर का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के लुथान में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री आदर्श…

2 days ago

Kangra News:राज्यपाल ने वेद आश्रम, कांगड़ा में स्वामी राम स्वरूप योगाचार्य से की भेंट

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कांगड़ा जिले के दो दिवसीय दौरे के दौरान योल स्थित वेद…

2 days ago

Himachal Pradesh News: आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्मिकों के…

2 days ago

Himachal Pradesh News: दो महीने में सीबीएसई स्कूलों में उपलब्ध होंगे सभी अध्यापकः मुख्यमंत्री

सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के 29वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह…

2 days ago