[metadata element = “date”]
सामरिक, व्यापारिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बिलासपुर-लेह रेलवे लाइन की अनुमानित लागत 15.5 हजार करोड़ कम हो गई है। हिमाचल में सर्वे का स्पॉट विजिट करने पहुंचे रेलवे लाइन परियोजना निदेशक ने 83.5 हजार करोड़ के बजाय अब 68 हजार करोड़ का एस्टीमेट बनाया है। इस रेलवे लाइन का अभी रडार सर्वे चला हुआ है।
बीते शुक्रवार को हिमाचल पहुंचे परियोजना निदेशक टीम ने संरेखण अनुकूलन अध्ययन के बाद मेजर ब्रिज और सुरंगों की लंबाई कम की है। पहले यह रेल मार्ग 52 फीसदी सुरंगों से बनना था लेकिन अब यह 51 फीसदी सुरंगों से बनेगा। बिलासपुर से लेह तक 124 मेजर ब्रिज बनने थे लेकिन अब इनकी संख्या 110 होगी। उक्त रेल मार्ग में पहले सबसे लंबी रेल सुरंग की लंबाई 27 किलोमीटर थी लेकिन अब सबसे लंबी सुरंग 13.5 किलोमीटर की होगी। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर-लेह रेल मार्ग की प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने का काम जोरों से चल रहा है।
रक्षा मंत्रालय ने इसका दायित्व उत्तर रेलवे को सौंपा है। इस परियोजना की लागत राशि के लिए पहले 83.5 हजार करोड़ का आंकलन तैयार किया गया था। बीते शुक्रवार को हिमाचल पहुंचे परियोजना निदेशक ने रेलवे लाइन का अनुकूलन अध्ययन किया, जिसमें पाया कि सर्वे में कुछ बदलाव करके लागत राशि को कम किया जा सकता है।
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…
जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…
असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…
विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…