Awareness

Election: चुनाव परिणाम जनता के विश्वास और सरकार की नीतियों पर मुहर: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां चुनाव परिणामों को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनादेश लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत तथा जनहितकारी नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों ने विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण को प्राथमिकता देने वाली राजनीति का समर्थन किया है। उन्होंने चुनाव में विजयी हुए सभी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए अपने-अपने क्षेत्रों के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।


उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 53 शहरी स्थानीय निकायों में चुनाव हुए जिनमें से 29 शहरी स्थानीय निकायों में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में कांग्रेस समर्थित 2400 प्रधान तथा 2300 उप-प्रधान चुने गए हैं।  


उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा जनता द्वारा व्यक्त विश्वास सरकार को और अधिक जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के समग्र विकास, रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।


प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की सेवा ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News: 43 लड़कियों ने लगवाया कैंसर रोधी टीका, जिला में 1414 पहुंचा आंकड़ा

सर्विकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव हेतु आरंभ किए गए एचपीवी टीकाकरण अभियान…

1 day ago

Hamirpur News: तीसरे एवं अंतिम चरण में भी मतदाताओं ने दिखाया उत्साह

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण में जिला हमीरपुर की 82 ग्राम…

1 day ago

Shimla News:सरकारी सेवा में नियुक्ति से पहले डोप टेस्ट अनिवार्य होगा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को प्रशासनिक सचिवों के साथ आयोजित बैठक में…

1 day ago

Hamirpur News: प्रगतिशील किसान के घर एवं खेतों में पहुंची डीसी गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को यहां शहर के साथ लगते दोसड़का क्षेत्र के एक…

2 days ago

Hamirpur News: बुजुर्गों, दिव्यांगों और नए युवा मतदाताओं ने भी दिखाया उत्साहविधायक सुरेश कुमार ने भी अपनी धर्मपत्नी के साथ किया मतदान

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण में जिला हमीरपुर की 82 ग्राम पंचायतों में…

3 days ago

Kangra News: हीटवेव एवं वनाग्नि से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य: उपायुक्त

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने आज उपायुक्त कार्यालय स्थित एनआईसी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग हाॅल में हीटवेव,…

4 days ago