Bharat

Hamirpur News: तीसरे एवं अंतिम चरण में भी मतदाताओं ने दिखाया उत्साह

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण में जिला हमीरपुर की 82 ग्राम पंचायतों में वीरवार को हुए मतदान में बुजुर्गों, दिव्यांगों और नए युवा मतदाताओं ने भी काफी उत्साह दिखाया।


 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की माता 88 वर्षीय संसारदेई ने भी ग्राम पंचायत अमलैहड़ के मतदान केंद्र भवड़ां में जाकर मतदान किया। इस मतदान केंद्र को पिंक बूथ यानि महिला मतदान केंद्र के रूप में स्थापित किया गया था। यहां मतदान प्रक्रिया को पूर्ण करवाने के लिए पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मियों के रूप में केवल महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ही तैनात किया गया था।


 उधर, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने विकास खंड नादौन की ग्राम पंचायत दंगड़ी, जलाड़ी, बटराण, अमलैहड़ और धनेटा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया तथा मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया।

Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News: 43 लड़कियों ने लगवाया कैंसर रोधी टीका, जिला में 1414 पहुंचा आंकड़ा

सर्विकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव हेतु आरंभ किए गए एचपीवी टीकाकरण अभियान…

49 minutes ago

Shimla News:सरकारी सेवा में नियुक्ति से पहले डोप टेस्ट अनिवार्य होगा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को प्रशासनिक सचिवों के साथ आयोजित बैठक में…

2 hours ago

Hamirpur News: प्रगतिशील किसान के घर एवं खेतों में पहुंची डीसी गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को यहां शहर के साथ लगते दोसड़का क्षेत्र के एक…

1 day ago

Hamirpur News: बुजुर्गों, दिव्यांगों और नए युवा मतदाताओं ने भी दिखाया उत्साहविधायक सुरेश कुमार ने भी अपनी धर्मपत्नी के साथ किया मतदान

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण में जिला हमीरपुर की 82 ग्राम पंचायतों में…

2 days ago

Kangra News: हीटवेव एवं वनाग्नि से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य: उपायुक्त

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने आज उपायुक्त कार्यालय स्थित एनआईसी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग हाॅल में हीटवेव,…

3 days ago

Shimla News:नेरवा में 5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नया स्कूल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेरवा…

3 days ago