Trending Now

Mandi News: मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत 18 विशेष योग्यता प्राप्त बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण दल रवाना पहले ही दिन साइंस सिटी कपूरथला का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत 18 विशेष योग्यता प्राप्त बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण दल रवाना
पहले ही दिन साइंस सिटी कपूरथला का किया अवलोकन

मंडी, 12 फरवरी। मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के अंतर्गत विशेष योग्यता प्राप्त संस्थान सुंदरनगर के 18 विशेष योग्यता प्राप्त बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण दल तीन दिवसीय दौरे पर रवाना हुआ। उपमंडलाधिकारी सुंदरनगर अमर नेगी ने वीरवार प्रातः 6:30 बजे दल को हरी झंडी दिखाकर विदा किया।


जिला बाल संरक्षण अधिकारी मंडी एन. आर. ठाकुर ने बताया कि यह भ्रमण बच्चों के आत्मविश्वास, ज्ञानवर्धन और सामाजिक सहभागिता को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। बच्चों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा जिला प्रशासन मंडी के सहयोग की सराहना की।

एन. आर. ठाकुर ने बताया कि बच्चों ने पहले दिन कपूरथला पहुंचकर पुष्पा गुजराल साइंस सिटी का भ्रमण किया। बच्चों ने लेजर थिएटर, स्पेस थिएटर, 3डी थिएटर, क्लाइमेट चेंज थिएटर, डिजिटल प्लेनेटोरियम सहित विभिन्न वैज्ञानिक प्रदर्शनों का अवलोकन किया। उन्होंने हवाई जहाज के उड़ने की प्रक्रिया, भूकंप के झटकों के वैज्ञानिक कारण, रोबोट की संरचना व कार्यप्रणाली, ऊर्जा संरक्षण, आधुनिक कृषि तकनीकों तथा मानव उत्पत्ति से संबंधित जानकारियां प्राप्त कीं। डायनासोर पार्क और अन्य गैलरियों में भी बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और ज्ञानवर्धक अनुभव हासिल किए। इसके उपरांत दल रात्रि विश्राम के लिए अमृतसर रवाना हुआ।

आगामी दो दिनों में बच्चे गोल्डन टेंपल अमृतसर, जलियांवाला बाग, बाघा बॉर्डर तथा चंडीगढ़ के प्रमुख दर्शनीय स्थलों जैसे नेकचंद रॉक गार्डन, सुखना झील और रोज गार्डन का भ्रमण करेंगे।

Vijay Sood

Recent Posts

Himachal Pradesh News:दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…

11 hours ago

Shimla News: आरट्रैक अलंकरण समारोह 2026 शिमला में आयोजित

आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…

12 hours ago

Chamba News: जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू :- मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…

12 hours ago

Himachal Pradesh News: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…

12 hours ago

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

1 day ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

1 day ago