Dharmshala News :   भनाला-गोरड़ा में पेयजल सुविधा पर खर्च होंगे 2 करोड़ 42 लाख: पठानिया

 विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि भनाला गोरड़ा के साथ लगते क्षेत्रों में पेयजल की बेहतर सुविधा पर 2 करोड़ 42 लाख खर्च किए जाएंगे ताकि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो। शनिवार को भनाला पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत कहा कि भनाला पंचायत सिंचाई के कूहल का निर्माण करवाया गया है अब  हटली, मंझगरा, भनियार की पंचायतों के लिए कूहलों का निर्माण किया जाएगा ताकि किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिल सके।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर के समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा तथा लोगों की समस्याओं का भी त्वरित निदान सुनिश्चित करने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान जो वायदे किए गए थे उनको पूरा किया https://www.youtube.com/watch?v=w7oRx8bkORA&t=328s जाएगा तथा राज्य सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के मागदर्शन में सभी गारंटियों को चरणबद्व तरीके से पूरा कर रही है ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि भनाला की बिजली की लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।

रसोई गैस की गाड़ी को भी भनाला तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं तथा पशुपालन डिस्पेंसरी भी खोली जाएगी। इस अवसर पर उप मंडल अधिकारी करतार चंद,लोकनिर्माण बिभाग अधिशासी अभियंता अंकज सूद, जलशक्ति बिभाग अधिशासी अभियंता अमित डोगरा, तहसील दार राकेश कुमार ,बिजली विभाग के एसडीओ विक्रम शर्मा, लोकनिर्माण विभाग एसडीओ वीपुल पुंज,आईटीआई प्रिंसीपल चैन सिंह,डॉक्टर पशुपालन विभाग राजीव कुमार, जलशक्ति बिभाग एसडीओ रजाक मोहम्मद सहित वरिष्ठ काँग्रेस नेता देवदत्त शर्मा, वरिष्ठ काँग्रेस नेता ओंकार राणा,रविन्द्र राणा पूर्व प्रधान,नीलम राणा पूर्व प्रधान, देश राज पंचायत समिति सदस्य,कैप्टन शक्ति प्रशाद,निर्मल सिंह पूर्व प्रधान,अक्षय कुमार,संजय शर्मा,अश्वनी शर्मा पूर्व उप प्रधान,उप प्रधान इकवाल सिंह मिंटा उपस्थित थे।
      विधायक ने 48 घंटे भीतर ईसीएच में स्थापित करवाई डेंटल चेयर
शाहपुर 20 जनवरी। ईसीएच शाहपुर में डेंटल क्लीनिक में 48 घंटे के भीतर डेंटल चेयर स्थापित कर शनिवार को स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया ने विधिवत उद्घाटन किया इस से पूर्व उन्होंने ईसीएच भूतपूर्व सैनिक अंशदाई स्वास्थ्य योजना परिसर में एक लाख 90 हजार रुपए से निर्मित किये गये सार्वजनिक रास्ते का लोकार्पण भी किया ।

गौरतलब है कि उक्त ईसीएच में डेंटल डॉक्टर तो हैं परंतु ऑपरेशन चेयर नहीं थी इस संबंध में वीरवार https://www.tatkalsamachar.com/ethanol-plant/ को एक्स सर्विसमैन लीग शाहपुर के अध्यक्ष कर्नल जयसिंह अपने साथियों सहित शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया के निवास स्थान पर मिले तथा उन्हें इस समस्या के बारे में अवगत करवाया। विधायक केवल सिंह पठानिया ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसके लिए जो भी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करते हुए स्वयं अपनी ओर से उक्त चेयर खरीद कर 48 घंटे के भीतर वहां स्थापित करवा दी तथा जिसका विधि वक्त उद्घाटन भी किया। इस चेयर के लिए एक्स सर्विसमैन लीग शाहपुर ने भी उनका आभार प्रकट किया।

Recent Posts

Shimla News:एएचएस बनता है पहला स्कूल जो छात्र सुरक्षा पहल को सुविधा प्रदान करता है

गर्भाशय ग्रीवा कैंसर टीकाकरण अभियान समाप्त करता है ऑकलैंड हाउस स्कूल में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण…

1 day ago

Himachal Pradesh News: राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभाग…

2 days ago

Himachal Pradesh News:मुख्यमंत्री ने लुथान स्थित निर्माणाधीन सुख आश्रय परिसर का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के लुथान में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री आदर्श…

2 days ago

Kangra News:राज्यपाल ने वेद आश्रम, कांगड़ा में स्वामी राम स्वरूप योगाचार्य से की भेंट

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कांगड़ा जिले के दो दिवसीय दौरे के दौरान योल स्थित वेद…

2 days ago

Himachal Pradesh News: आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्मिकों के…

2 days ago

Himachal Pradesh News: दो महीने में सीबीएसई स्कूलों में उपलब्ध होंगे सभी अध्यापकः मुख्यमंत्री

सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के 29वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह…

3 days ago