District level committee meeting to discuss FRA matters : Mandi (Himachal)
मंडी जिला में वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के विभिन्न मामलों पर चर्चा के लिए उपायुक्त अरंदिम चौधरी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। बैठक में समिति ने जिला में विकास परियोजनाओं को लेकर वन अधिकार अधिनियम से जुड़े विभिन्न मामलों को स्वीकृति दी। इस दौरान समिति ने वन भूमि पर निर्माण को लेकर निजी दावों में दावाकर्ताओं के पक्ष भी सुने।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन पर्यावरण मित्र विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। परियोजनाओं के कार्यान्वयन में और तेजी लाई जाएगी, ताकि लोगों को समय पर सुविधा मिले।
बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, जिला परिषद सदस्य प्रियंता शर्मा और हुकुम सिंह, अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी श्रवण मांटा, एसडीएम बल्ह डॉ. आशीष शर्मा, डीएफओ सुरेंद्र कश्यप, डीएफओ सुभाष पराशर, डीएफओ राकेश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…