Dharmshala : विधानसभा लोकल निधि लेखा समिति का 11-12 अक्तूबर को जिला का प्रवास

विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति 11 तथा 12 अक्तूबर को दो दिवसीय कांगड़ा जिला के प्रवास पर रहेगी इस समिति के सभापति इंद्रदत्त लखनपाल की अध्यक्षता में पालमपुर तथा धर्मशाला में बैठकें प्रस्तावित हैं। इस समिति में विधायक सतपाल सिंह सत्ती, विधायक राजेंद्र राणा, विधायक होशियार सिंह, विधायक डीएस ठाकुर, विधायक केवल सिंह पठानिया, विधायक कुलदीप राठौर, विधायक पूर्ण चंद ठाकुर तथा विधायक हरीश जनारथा बतौर सदस्य शामिल हैं।


    यह जानकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने देते हुए बताया कि 10 अक्तूबर को समिति के सदस्य पालमपुर में रात्रि ठहराव करेंगे तथा 11 अक्तूबर प्रात 11 बजे बोर्डों, स्वायत संस्थाओं, हिमाचल प्रदेश लेखा परीक्षा के दायरे में आने वाले सभी कार्योंलयों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित करेंगे इसी तरह से 12 अक्तूबर को प्रातः 11 बजे धर्मशाला में बैठक आयोजित की जाएगी।


    उपायुक्त ने बताया कि प्रवास कार्यक्रम के दौरान समिति जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेगी। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने सभी अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश भी जारी किए गए हैं ताकि विभिन्न विभागों से संबंधित प्रगति के बारे में समिति को अवगत करवाया जा सके।

Neha Sharma

Recent Posts

Shimla News:एएचएस बनता है पहला स्कूल जो छात्र सुरक्षा पहल को सुविधा प्रदान करता है

गर्भाशय ग्रीवा कैंसर टीकाकरण अभियान समाप्त करता है ऑकलैंड हाउस स्कूल में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण…

2 days ago

Himachal Pradesh News: राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभाग…

2 days ago

Himachal Pradesh News:मुख्यमंत्री ने लुथान स्थित निर्माणाधीन सुख आश्रय परिसर का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के लुथान में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री आदर्श…

2 days ago

Kangra News:राज्यपाल ने वेद आश्रम, कांगड़ा में स्वामी राम स्वरूप योगाचार्य से की भेंट

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कांगड़ा जिले के दो दिवसीय दौरे के दौरान योल स्थित वेद…

2 days ago

Himachal Pradesh News: आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्मिकों के…

3 days ago

Himachal Pradesh News: दो महीने में सीबीएसई स्कूलों में उपलब्ध होंगे सभी अध्यापकः मुख्यमंत्री

सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के 29वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह…

3 days ago