धर्मशाला : कांगड़ा जिला में 11 कोरोना संक्रमितों का प्रशासन की देखरेख में हुआ अंतिम संस्कार

कोविड प्रोटोकॉल की जा रही है पूर्ण अनुपालना

कांगड़ा जिला में कोरोना संक्रमितों के निधन पर अंतिम संस्कार प्रशासन की देखरेख में सुनिश्चित किया जा रहा है इस बाबत उपायुक्त राकेश प्रजापति द्वारा कांगड़ा जिला के सभी उपमंडलाधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को कांगड़ा जिला में 11 कोरोना संक्रमितों के निधन पर अंतिम संस्कार प्रशासन की देखरेख तथा कोविड प्रोटोकॉल के साथ किया गया।
कांगड़ा उपमंडल के राजल में कोरोना संक्रमित महिला के अंतिम संस्कार एसडीएम अभिषेक वर्मा तथा तहसीलदार की मौजूदगी में हुआ इसी तरह से उपमंडल ज्वालामुखी के लगड़ू में नायब तहसीलदार अनिल शर्मा तथा देहरा उपमंडल के डाडासीबा में प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार अभिराय सिंह ठाकुर की देखरेख में हुआ। नगरोटा उपमंडल के कबाड़ी में कोरोना संक्रमित का अंतिम संस्कार तहसीलदार कुलताज सिंह ठाकुर की देखरेख में किया गया। उपमंडल धीरा के गरथू में उपमंडलाधिकारी विकास जंबाल तथा तहसीलदार की मौजूदगी में किया गया। इसी तरह से धर्मशाला खन्यारा रोड के नजदीक नगर निगम के महापौर तथा प्रशासन की मौजूदगी में किया गया इसी तरह से मोहली में भी पूरे कोविड प्रोटोकॉल के साथ अंतिम संस्कार की रस्म निभाई गई।
उपमंडल इंदौरा के छन्नी गांव की कोरोना संक्रमित महिला का शव पठानकोट से एंबुलेंस के माध्यम से छन्नी पहुंचाया गया तथा यहां पर अंतिम संस्कार नायब तहसीलदार मदन लाल की देखरेख में हुआ। शाहपुर उपमंडल के झरेर में एसडीएम मुरारी लाल की देखरेख में अंतिम संस्कार किया गया। बैजनाथ के धानग में तहसीलदार पवन ठाकुर की देखरेख में अंतिम संस्कार करवाया गया इसी तरह से बैजनाथ के मझेरना के कोरोना संक्रमित का अंतिम संस्कार में तहसीलदार पवन ठाकुर उपस्थित रहे।
उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कोविड महामारी से निपटने के लिए सरकार तथा जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क तथा सजग है, लोगों को किसी भी तरह के घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमितों के बेहतर उपचार सुविधा की व्यवस्था की जा रही है तथा होम ओसोलेशन में रह रहे लोगों से नियमित तौर पर आशा वर्कर्स को संपर्क करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित के निधन पर भी अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन की देखरेख में पूरे प्रोटोकॉल की अनुपालना सुनिश्चित की जा रही है तथा किसी भी स्तर पर भ्रांतियों से दूर रहें और किसी भी तरह की समस्या होने पर स्वास्थ्य विभाग तथा प्रशासन के साथ संपर्क करें। उन्होंने कहा कि जिला तथा उमपंडल स्तर पर भी कोविड को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago