Categories: Blog

धर्मशाला : कोविड नए मामले 65 लोग हुए स्वस्थ, एक्टिव केसों की संख्या 375 जबकि 1 की मौत,

कांगड़ा ज़िला में आज शुक्रवार को कोविड संक्रमण के 41 नए मामले सामने आए जबकि कोविड संक्रमित व्यक्तियों के स्वस्थ होने की संख्या 65 रही। बीते दिन एक सक्रंमित व्यक्ति की मौत भी हुई है।  
  उपायुक्त डॉ. निपुण जिदंल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कांगड़ा ज़िला में वर्तमान में कोविड के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 375 हो गई है। ज़िला में उपचाराधीन सभी संक्रमित नागरिकों के उपचार की उचित व्यवस्था की गई है।

गृह संगरोध में स्वास्थ्य लाभ कर रहे कोविड रोगियों को उनके घर-द्वार पर ही तमाम दवाइयां एवं आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। निर्दिष्ट स्वास्थ्य संस्थानों में उपचाराधीन लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।


  डॉ. जिदंल ने कहा कि सरकार तथा ज़िला प्रशासन कोविड संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह से चाक-चौबंद और मुस्तैद है। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थलों पर सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करते हुए मानकों के अनुरूप मास्क का उपयोग करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जब सभी लोग स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा सुझाए गए कोरोना रोधी उपायों का अक्षरशः पालन करेंगे, तभी कोरोना संक्रमण को पूरी तरह फैलने से रोकने में सफलता मिलेगी।

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

3 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

5 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

5 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

6 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

6 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

6 days ago