धर्मशाला : हरिपुर में खेल महाकुंभ का किया शुभारंभ

सभी पंचायतों में चरणबद तरीके से खेल मैदान किए जाएंगे विकसित: कंवर

राज्य की सभी पंचायतों में चरणबद तरीके से खेल मैदान विकसित किए जाएंगे ताकि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। यह उदगार ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बुधवार को हरिपुर में संसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ करने के उपरांत खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।

 
    उन्होंने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ में क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबॉल, वालीबॉल, फुटबाल, कुश्ती और एथलेटिक्स स्पर्धाओं के लिए लगभग 2100 टीमों का पंजीकरण किया गया है। इस बार खेल महाकुंभ में लड़कियां भी बड़ी संख्या में  भाग ले रही हैं। इन स्पर्धाओं के विजेताओं को लगभग 50 लाख रुपये के ईनाम दिए जाएंगे तथा हजारों प्रतिभागियों को टी-शर्ट्स व अन्य सामग्री भी दी जाएगी। महाकुंभ के दौरान प्रतिभागियों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली खिलाडियों को आगे बढ़ाने के लिए ट्रेनिंग भी दी जाएगी


    उन्होंने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ की शुरुआत करके केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एक बहुत बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया है। अब देश के अन्य राज्यों के सांसद भी अनुराग सिंह ठाकुर का अनुसरण करते हुए अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजन करवाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के हजारों युवाओं के जुड़ने से इस खेल महाकुंभ के बहुत ही उत्साहजनक परिणाम सामने आएंगे तथा आने वाले समय में यहां से कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी निकलेंगे जोकि राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि इन्हीं प्रतिभाशाली खिलाडियों में से ओलंपिक मैडल विजेता भी निकलेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी अपना अलग ही महत्व है। इनसे बच्चों-युवाओं में अनुशासन एवं खेल की भावना विकसित होती है तथा देश आगे बढ़ता है।


    कंवर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री और एक युवा नेता के रूप में अनुराग सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है तथा वे देश भर में हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर स्वयं भी एक बहुत ही अच्छे खिलाड़ी हैं तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ-साथ खेल मंत्रालय को भी सशक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं।


  समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए पूर्व मंत्री रविंद्र रवि ने कहा कि खेल महाकुंभ से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने तथा जीवन में आगे बढने का बेहतरीन अवसर मिल रहा है। रविंद्र रवि ने सभी खिलाडियों से अनुशासन एवं उच्च खेल भावना के साथ इस आयोजन में भाग लेने की अपील भी की।


  इस अवसर पर  जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा, मंडल अध्यक्ष निर्मल, पार्टी के अन्य पदाधिकारी, खेल महाकुंभ के सयोजक टीपी चोपड़ा, अनुपम लखनपाल एसडीएम धनवीर ठाकुर और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

Kangra News:धर्मशाला में “फार्म टू फोर्क” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित*

*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…

2 days ago

Una News: स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत गगरेट में कार्यशाला आयोजित

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…

2 days ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया

राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…

2 days ago

Hamirpur News:आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…

3 days ago