Delhi: गुजरात में मिली प्रचंड जीत पर पीएम मोदी ने जताया आभार, हिमाचल के लिए कही ये बात

गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने हैं. गुजरात में जहां बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है. वहीं, कांग्रेस ने हिमाचल में जीत का स्वाद चखा है. चुनाव परिणामों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात और हिमाचल के लोगों का शुक्रिया अदा किया है और शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी में गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत पर वहां की जनता का आभार प्रकट किया और कहा कि लोगों ने विकास की राजनीति को आशीर्वाद दिया है. मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि उनके मुताबिक गुजरात भाजपा का हर एक कार्यकर्ता चैंपियन.

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘यह ऐतिहासिक जीत हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बगैर संभव नहीं था. कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी की वास्तविक मजबूती हैं.” उन्होंने कहा, ‘‘धन्यवाद गुजरात. अभूतपूर्व चुनाव परिणामों को देखकर मैं बहुत सारी भावनाओं से भर गया हूं. https://www.tatkalsamachar.com/shimla-anurag-thakur/ लोगों ने विकास की राजनीति को आशीर्वाद दिया. साथ ही उन्होंने इच्छा व्यक्त की है कि विकास की यह गति और तेजी से जारी रहे. मैं गुजरात की जन शक्ति को नमन करता हूं.”

वहीं, हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामों पर पीएम ने ट्वीट किया, ‘भाजपा को स्नेह, समर्थन देने के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता का धन्यवाद. हम प्रदेश की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करते रहेंगे, जनता के मुद्दे उठाएंगे.’

गुजरात विधानसभा चुनाव में जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) रिकॉर्ड तोड़ती हुई दिख रही है, वहीं, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्ता बदलने का ‘रिवाज’ बदलता हुआ नहीं दिख रहा है. गुजरात (Gujarat Election Results) में शाम 5 बजे तक 139 सीटों के नतीजे आ चुके हैं, जिनमें से भाजपा ने 120, कांग्रेस ने 11, आम आदमी पार्टी ने चार, समाजवादी पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की है. तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी जीतने में कामयाब रहे.

वहीं, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Election Results) में 56 सीटों के नतीजों का ऐलान हो चुका है, जिनमें से 35 कांग्रेस, 18 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है. यहां भी तीन निर्दलीय उम्मीदवार जीत चुके हैं. 

गुजरात में शपथग्रहण समारोह 12 दिसंबर दोपहर 2 बजे होगा. हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी आगे की रणनीति पर काम कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी ने अपने विधायकों से कहा है कि जीत का प्रमाणपत्र हासिल करने के बाद चंडीगढ़ चले जाएं. वहां से कांग्रेस पार्टी अपने विधायकों को राजस्थान या छत्तीसगढ़ राज्य में शिफ्ट कर सकती है. ताकि किसी भी तरह की खरीद-फरोख्त से बचा जा सके.


बता दें कि अकेले प्रधानमंत्री ने गुजरात में 39 रैलियों और सभाओं के जरिए 134 विधानसभा सीटों को कवर किया. वहीं, भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले गृहमंत्री अमित शाह ने 23 रैलियों के जरिए 108 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया.

Neha Sharma

Recent Posts

Himachal Pradesh News:दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…

1 week ago

Shimla News: आरट्रैक अलंकरण समारोह 2026 शिमला में आयोजित

आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…

1 week ago

Chamba News: जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू :- मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…

1 week ago

Himachal Pradesh News: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…

1 week ago

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

1 week ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

1 week ago