दिल्ली सरकार ने सात कोविड-19 अस्पतालों को आंशिक कोरोना वायरस केंद्रों में बदलने के लिए बृहस्पतिवार को आदेश जारी किया. इसकी वजह राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण की स्थिति में सुधार होना है.
नई दिल्ली:
दिल्ली सरकार ने सात कोविड-19 अस्पतालों को आंशिक कोरोना वायरस केंद्रों में बदलने के लिए बृहस्पतिवार को आदेश जारी किया. इसकी वजह राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण की स्थिति में सुधार होना है.स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने पत्रकारों को बताया, ‘‘दिल्ली में संक्रमित होने की दर गिरकर 0.8 प्रतिशत हो गई जो सात नवंबर को 15.26 फीसदी थी. करीब 85 प्रतिशत बेड खाली है और स्थिति बहुत सुधर गई है.” उन्होंने कहा कि इसलिए एलएनजेपी और जीटीबी अस्पतालों को आंशिक कोविड-19 केंद्र बनाने का फैसला किया गया है.ओपीडी समेत सभी सेवाओं को जल्दी धीरे धीरे बहाल किया जाएगा.
बाद में एक आधिकारिक आदेश जारी करके एलएनजेपी अस्पताल समेत सात अस्पतालों को आंशिक कोविड-19 केंद्र में तब्दील किया गया है. अन्य अस्पतालों में राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, एसआरएचसी अस्पताल, डीसीबी अस्पताल, एएसबी अस्पताल और एसजीएम अस्पताल शामिल हैं.
हमीरपुर जिले के नेरी में देश का पहला स्वदेशी बायोचार संयंत्र स्थापित किया जा रहा…
पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…
परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…
प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर" खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…
उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…
युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…