Consumers now generate electricity bills themselves and also pay
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत उपमंडल एक धर्मशाला के सहायक अभियंता चरण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना के कठिन समय में बिजली के उपभोक्ताओं को परेशानी से बचाने के लिए बिजली विभाग ने ऑनलाइन बिल जेनरेट करने की व्यवस्था की है। अब घरेलू व व्यवसायिक उपपभोक्ता अपने घर बैठे बिजली का बिल स्वयं जेनरेट करके भुगतान भी कर सकेंगे। उन्हें डब्लयूडब्लयू.एचपीएसईबी.इन/ट्रस्ट बेस बिलिंग/टीबीबीहोम पर क्लिक करना होगा और बिल बनाने के लिए 12 नम्बर में उपभोक्ता आईडी लिखकर एनएबल करना होगा। आईडी दोबारा डालने पर बिल की पुरानी रीडिंग दिखेगी उसको कन्फर्म करें। नेक्सट का बटन दवा कर मीटर की नई रीडिंग भरें और जेनरेट का बटन क्लिक करें, बिल जेनरेट हो जाएगा तथा बिल भरने का आप्शन भी आएगा।
उन्होंने बताया कि उपभोक्ता डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व नैट बैंकिंग से भुगतान कर सकते हैं। बिल जेनरेट होने पर उपभोक्ता अपना बिल बिजली बोर्ड की साईट पर चैक भी कर सकते हैं और भुगतान भी।
उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि भुगतान केवल ऑनलाईन ही करें क्योंकि सामाजिक दूरी रखने के चलते बिजली विभाग के काउंटर बंद रहेंगे।
कांगड़ा, 2 फरवरी: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत, कांगड़ा द्वारा…
घुमारवीं (बिलासपुर), 02 फरवरी: 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत…
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा…
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (रविवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोन्दपुर, दुलेहड़,…
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत नगनोली में आयोजित 38वें मेजर छज्जू…
बागवानी विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश उपोष्णकटिबंधीय बागवानी, सिंचाई एवं मूल्य संवर्धन परियोजना 'एचपी शिवा' के…