मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सोलन जिले के गण के सेर स्थित 'माधव सृष्टि बहुअयामी संस्थान' का दौरा किया और इस मिशन के तहत क्रियान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति में गहरी दिलचस्पी दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि माधव योग आश्रम स्वास्थ्य और आरोग्य के लिए एक प्रमुख आकर्षण साबित होगा। उन्होंने कहा कि वनस्पति विहार, भारत माता मंदिर आदि के पूरा होने पर पर्यटकों के लिए एक अतिरिक्त आकर्षण होगा। उन्होंने कहा कि परिसर में सरस्वती विद्या मंदिर भी क्षेत्र के छात्रों को शिक्षा प्रदान कर रहा है।
जय राम ठाकुर ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस संस्थान के विकास के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी।इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने परिसर में माधव गौशाला का दौरा किया और गौ पूजा की।
संस्थापक योग भारती हिमाचल श्रीनिवास मूर्ति ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और संस्थान की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।