संक्रमित के प्राथमिक संपर्क में आने से हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कोरोना पॉजिटिव

हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर कोरोना पॉजिट‍िव पाए गए हैं। वह बीते दिनों कोरोना संक्रमित के प्राथमिक संपर्क में आए थे। सोमवार को कोरोना जांच करवाने पर उनकी रिपोर्ट पॉजिट‍िव आई है। कोरोना सैंपल की‍ रिपोर्ट आने के बाद मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

मुख्‍यमंत्री अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण कार्यक्रम के बाद से होम क्‍वारंटाइन थे। बताया जा रहा है वह कार्यक्रम के दौरान ही किसी के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। अब चिंतनीय बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी सीएम जयराम ठाकुर का संपर्क हुआ है।

सीएम जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वह बीते दिनों कोरोना पॉजिट‍िव व्‍यक्‍ति‍ के संपर्क में आने के बाद होम क्‍वारंटाइन थे। दो दिन से काेरोना संक्रमण के लक्षण दिखने पर उन्‍होंने सोमवार को जांच करवाई, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिट‍िव आई है। वह होम आइसोलेट हैं।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Kangra News:धर्मशाला में “फार्म टू फोर्क” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित*

*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…

1 day ago

Una News: स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत गगरेट में कार्यशाला आयोजित

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…

1 day ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया

राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…

1 day ago

Hamirpur News:आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…

2 days ago