मुख्यमंत्री ने डॉ. सिकंदर कुमार को राज्यसभा सांसद चुने जाने पर बधाई दी

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्य सभा के नवनिर्वाचित सदस्य डॉ. सिकंदर कुमार को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि प्रो. सिकंदर कुमार के नामांकन से राज्य में पार्टी का आधार और मजबूत होगा।


उन्होंने कहा कि प्रो. सिकंदर कुमार ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति व हिमाचल प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सहित अन्य विभिन्न पदों पर हमेशा ही समर्पण भाव के साथ कार्य किया है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. सिकंदर कुमार राज्य से संबंधित मामलों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे और हिमाचल प्रदेश को देश का सबसे विकसित राज्य बनाने के लिए कार्य करेंगे।


राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्य प्रो. सिकंदर कुमार ने उन पर विश्वास व्यक्त करने और उन्हें राज्य सभा में प्रदेश के प्रतिनिधित्व का अवसर देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय और राज्य नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह भाजपा नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी लगन और निष्ठा से कार्य करेंगे तथा जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे और प्रदेश से जुड़े मामलों को सही परिप्रेक्ष्य में सदन में उठाएंगे।


भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, भाजपा के हिमाचल प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय टंडन, संगठन सचिव पवन राणा, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, भाजपा महासचिव पुरुषोत्तम गुलेरिया और शिमला संसदीय क्षेत्र के अन्य पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Recent Posts

Kangra News:धर्मशाला में “फार्म टू फोर्क” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित*

*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…

2 days ago

Una News: स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत गगरेट में कार्यशाला आयोजित

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…

2 days ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया

राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…

2 days ago

Hamirpur News:आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…

3 days ago