CM expresses grief over bus accident
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला के समीप हीरानगर में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस की दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु और 20 लोग घायल हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की जानकारी प्राप्त होते ही जिला प्रशासन को तुरंत दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और इन्दिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला के https://www.tatkalsamachar.com/cabinet-decisions-hp/ अधिकारियों को घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
राज्यपाल ने बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज शिमला के समीप हीरानगर में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…
भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार के मध्य आज नई दिल्ली में जल जीवन मिशन…
स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…
राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…
मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…
भारतीय वायु सेना 25 और 26 मार्च को सुजानपुर टिहरा के मैदान के ऊपर एक…