चौपाल: श्री रजनीश किम्ता, महासचिव द्वारा प्रेस विज्ञप्ति

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सगंठन महामंत्री रजनीश किमटा ने युवाओं का आह्वान किया है कि वह क्षेत्र के विकास और इसकी समस्याओं को दूर करने में उनका साथ दे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हीनेरवा व चौपाल क्षेत्र का महत्वपूर्ण व एक समान विकास किया।उन्होंने कहा कि बर्तमान समय मे इस क्षेत्र की अनदेखी के चलते सड़को का बुरा हाल है। शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा कर रह गई है।किसान व बागवनों की घोर उपेक्षा हो रही है।आज पूरा प्रदेश जटिल समस्याओं स गुज़र रहा है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर असफल रही है।

आज यहां  नेरवा में युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए रजनीश किमटा ने कहा की प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में आते ही इस क्षेत्र में विकास की गति तेज होगी।उन्होंने कहा कि युवाओं की विकास में भागेदारी सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने कहा कि आज युवा वर्ग बेरोजगारी व बढ़ती महंगाई से परेशान है।उन्होंने कहा कि  भाजपा को युवाओं की अनदेखी भारी पडने वाली है।उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के भाजपा विधायक जो हमेशा ही यहां के भोले भाले लोगों को गुमराह कर अपनी रजनीति करते रहें है उन्हें अब इससे विदाई देने का समय आ गया है।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में कांग्रेस पहले से अब ज्यादा मजबूत हो रही है इसलिए सभी को एकजुटता के साथ उनका साथ देना है।किमटा ने आज यहां आए 126युवा मंडलो का स्वागत करते हुए कहा कि युवा शक्ति को आगे बढ़ाने और उनका सद्पयोग करना ही उनका इन सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है।उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन मे बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखते है।

उन्होंने युवाओं को बढ़ते नशे के प्रति सचेत करते हुए कहा कि इस बुराई को जड़ से मिटाने में भी उन्हें अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिये आगे आना चाहिए।किमटा ने इन दौरान युवा मंडलो की एक एक खेल किट भी प्रदान करते हुए उनके स्वास्थ्य में उपस्थित सभी लोगों का आभार प्रकट किया।उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस ने उन्हें इस क्षेत्र की सेवा के अवसर का मौका दिया तो वह इस क्षेत्र की सेवा को अपना सौभाग्य समझेंगे।उन्होंने क्षेत्र के लोगों का उन्हें पूर्व में अपना प्रेम और आशीर्वाद बनाए रखने के लिए भी आभार व्यक्त किया।

इन दौरान उनके साथ चौपाल ब्लॉक अध्यक्ष  लुरेनसुरेन्द्र मोहन मेहता,कांग्रेस सचिव पवन चौहान  यशपाल तनाईक,जगदीश जिंटा  अनीता किमटा  पूर्व जिला परिषद सदस्य ,भूपेन्द्र डोगरा सबलाराम चौहान देवेन्द्र शर्मा बलबीर  झगटा,दिनेश चौहान देवेन्द्र ओकटा रमेश कानटा सौरभ चौहान,बलबीर रचाईक हेमन्त डोगरा मदन सरेगटा प्रताप नेगी काना सिंह डोगरा कुन्दन शर्मा  पूनम मधाईक गीता चोहाईक ईशरा हेटा  रीना कामटा हरिराम शास्त्री के अतिरिक्त विभिन्न पंचायतो के प्रधानगण पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Recent Posts

Hamirpur News: 43 लड़कियों ने लगवाया कैंसर रोधी टीका, जिला में 1414 पहुंचा आंकड़ा

सर्विकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव हेतु आरंभ किए गए एचपीवी टीकाकरण अभियान…

1 day ago

Hamirpur News: तीसरे एवं अंतिम चरण में भी मतदाताओं ने दिखाया उत्साह

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण में जिला हमीरपुर की 82 ग्राम…

1 day ago

Shimla News:सरकारी सेवा में नियुक्ति से पहले डोप टेस्ट अनिवार्य होगा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को प्रशासनिक सचिवों के साथ आयोजित बैठक में…

1 day ago

Hamirpur News: प्रगतिशील किसान के घर एवं खेतों में पहुंची डीसी गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को यहां शहर के साथ लगते दोसड़का क्षेत्र के एक…

2 days ago

Hamirpur News: बुजुर्गों, दिव्यांगों और नए युवा मतदाताओं ने भी दिखाया उत्साहविधायक सुरेश कुमार ने भी अपनी धर्मपत्नी के साथ किया मतदान

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण में जिला हमीरपुर की 82 ग्राम पंचायतों में…

3 days ago

Kangra News: हीटवेव एवं वनाग्नि से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य: उपायुक्त

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने आज उपायुक्त कार्यालय स्थित एनआईसी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग हाॅल में हीटवेव,…

4 days ago