Chamba News : स्थानीय लोक संस्कृति और कलाओं को संजोए रखने के लिए विद्यार्थियों की भूमिका अहम : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि स्थानीय लोक संस्कृति और कलाओं को संजोए रखने के लिए विद्यार्थियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। यह बात आज उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर में दो दिवसीय अंडर-19 छात्रा वर्ग जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि हिमाचल की लोक संस्कृति और लोक कला की राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान है। उन्होंने कहा कि स्कूलों के माध्यम से इस तरह के आयोजन कर स्थानीय लोक संस्कृति को संजोए रखने का अथक प्रयास किया जा रहा है। विद्यार्थी ही अपने पूर्वजों की संस्कृति को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए सहायक है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण व शहरी विद्यार्थियों का अपनी स्थानीय संस्कृति के साथ विशेष लगाव है।

उन्होंने कहा कि जिला स्तर की इस प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय संस्कृति प्रतियोगिताओं में भी भाग लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि लोक संस्कृति के इन प्रहरियों को भी एनसीसी एनएसएस एवं स्काउट एंड गाइड की भांति शिक्षा के क्षेत्र में अलग से अधिमान देने के लिए मामला प्रदेश सरकार से भी उठाया जाएगा|

उन्होंने स्थानीय स्कूलों की मांगों को पूर्ण करते हुए स्कूल के निर्माणाधीन सांस्कृतिक मंच के लिए अतिरिक्त 2 लाख रुपए की धनराशि उपलब्ध करवाने व अतिरिक्त शौचालय के निर्माण के लिए 4 लाख की धनराशि देने की भी घोषणा की ।

इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए।कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष को स्कूल प्रबंधन व जिला खेलकूद व सांस्कृतिक संघ ने शॉल टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया।विधानसभा अध्यक्ष ने सुनी जन समस्याएं 

इसके उपरान्त विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया तथा शेष समस्याओं के समाधान हेतू सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय कंवर , वरिष्ठ https://www.tatkalsamachar.com/mandi-news-observed-with-oath-of-justice/ उपाध्यक्ष कृष्ण चंद चेला, एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र चाडक , अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्ष पुरी, खंड विकास अधिकारी मनीष चौधरी, डिप्टी डीईओ जितेश्वर सूर्या , प्रधानाचार्य सीसे स्कूल रायपुर https://www.youtube.com/watch?v=38THmmcqDk8&t=23s राजकुमारी, अध्यक्ष स्कूल प्रबंधन समिति रायपुर विकासकुमार , जिला महासचिव विज्ञान अध्यापक संघ चंबा विनोद ठाकुर विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, अध्यापक व विद्यार्थी मौजूद रहे ।

Neha Sharma

Recent Posts

Shimla News:एएचएस बनता है पहला स्कूल जो छात्र सुरक्षा पहल को सुविधा प्रदान करता है

गर्भाशय ग्रीवा कैंसर टीकाकरण अभियान समाप्त करता है ऑकलैंड हाउस स्कूल में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण…

2 days ago

Himachal Pradesh News: राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभाग…

2 days ago

Himachal Pradesh News:मुख्यमंत्री ने लुथान स्थित निर्माणाधीन सुख आश्रय परिसर का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के लुथान में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री आदर्श…

2 days ago

Kangra News:राज्यपाल ने वेद आश्रम, कांगड़ा में स्वामी राम स्वरूप योगाचार्य से की भेंट

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कांगड़ा जिले के दो दिवसीय दौरे के दौरान योल स्थित वेद…

2 days ago

Himachal Pradesh News: आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्मिकों के…

3 days ago

Himachal Pradesh News: दो महीने में सीबीएसई स्कूलों में उपलब्ध होंगे सभी अध्यापकः मुख्यमंत्री

सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के 29वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह…

3 days ago